बीमार सलमान को उनके फैन्स दे रहे नसीहत
यूं तो सलमान खान ने अभी अपने इलाज के लिए यूएस जाने से मना कर लिया है उन्होंने कहा है "अभी मुझे दर्द नहीं है। मैं चेकअप के लिे जाउंगा लेकिन फिल्हाल अभी पोस्टपोन कर दिया है।" सलमान के भाई ने कहा सलमान ट्रीटमेंट के लिए जाएंगे लिकिन अभी डेट्स फिक्स नहीं है। ये दो साल का ट्रीटमेंट है जिसके दौरान उन्हें चार बार जाना पड़ेगा वो भी हर छे या आठ महीने के अंतराल पर। डेट अभी फिक्स नहीं है वो फरवरी या मार्च में जाएंगे।" सोहेल खान ने कहा कि सलमान उसी अस्पताल में अपना इलाज कराएंगे जहां उन्होंने पहले भी इलाज कराया था। सलमान खान को डॉक्टर ने एक्शन सीन करने के लिए मना किया था लेकिन सलमान इसके बावजूद पिछले कुछ सालों से लगातार एक्शन फिल्में कर रहे हैं। जिसकी वजह से दोबारा इस बीमारी ने उन्हें आ घेरा है। सलमान खान के फैन्स सलमान की बीमारी सुनकर परेशान हैं और कुछ तो उन्हें हिदायत भी दे रहे हैं जानिए क्या कह रहे हैं सलमान के फैन्स
पुणे से सलमान खान के एक फैन का कहना है "सलमान खान जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे और दबंग 3 बनाएंगे।" श्रीनाथ सिंह, जयपुर का कहना है "गेट वेल सून सलमान। भगवान आपकी मदद करे।" सतेज ने कहा "सब बीमारियों की एक ही दवा है शादी।" कुनिका जो दरबंगा से हैं ने लिखा है "हे ईश्वर ये क्या हो गया। इस टाइगर को जल्दी से ईश्वर ही ठीक करेगा ऐसा विश्वास है।" प्रशांत ने लिखा "सलमान भाई अब एक्शन सीन करना छोड़ दो यार।" और सीमा, थाने का कहना है कि "आप की तबियत अच्छी हो जाएगी। गेट वेल सून, गॉड ब्लेस यू।"


Click it and Unblock the Notifications












