चित्रांगदा से ज्यादा हॉट अर्जुन: ट्विटर रिव्यू
अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह की इस शुक्रवार रिलीज 'इंकार' हर किसी को काफी पसंद आ रही है। चित्रांगदा सिंह जहां एक और लोगों को हॉट लगीं हैं वहीं कुछ का तो ये कहना है कि अर्जुन रामपाल चित्रांगदा सिंह से ज्यादा हॉट लगे हैं। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बनी इंकार फिल्म वर्कप्लेस पर लड़कियों के साथ होने वाले सेक्सुअल हैरासमेंट पर आधारित है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह और अर्जुन रामपाल की एक्टिंग सबको काफी पसंद आई है हर किसी का कहना है कि फिल्म का निर्देशन, एक्टिंग, संगीत सबकुछ बेहतरीन है। यहां पर हम बताएंगे कि इंकार फिल्म को लेकर ट्विटर यूजर्स की क्या राय है।
अर्जुन रामपाल और चित्रांगदा सिंह एक एडवर्टाइसिंग कंपनी में काम करते हैं। राहुल वर्मा (अर्जुन रामपाल) जहां इस कंपनी का सीईओ है वहीं माया (चित्रांगदा सिंह) इस कंपनी की एक इंप्लॉई है। चित्रांगदा सिंह को अर्जुन रामपाल काफी कुछ सिखाता है। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ती हैं और शारीरिक संबंध भी बन जाते हैं। फिर अचानक ही कंपनी के मालिक माया की काबिलियत देखकर उसे कंपनी का नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर बना देते हैं। राहुल को लगता है कि माया ने कंपनी के मालिक के साथ शारीरिक संबंध बनाकर प्रमोशन पाया है। दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ती हैं और अचानक एक दिन माया राहुल के खिलाफ सेक्सुअल हैरासमेंट का केस कर देती है। अब ये केस सच है या झूठ ये जानने के लिए इंकार देखिये।
ट्विटर यूजर्स का मानना है कि फिल्म की बेस्ट बात ये है कि इसमें अर्जुन रामपाल हैं। हालांकि फिल्म को एक लड़की के साथ होने वाले सेक्सुअल हैरासमेंट केस के इर्द गिर्द घुमाया गया है लेकिन इसके बावजूद हर किसी को अर्जुन ही बेहतरीन लगे हैं। मयुरा ने लिखा "अर्जुन रामपाल ने इंकार में सुपर डुपर एक्टिंग की है। बेस्ट से भी काई गुना ज्यादा बेहतरीन। अपने किरदार को जिस आसानी से निभाया वो बेस्ट था।" महिमा ने लिखा "चित्रांगदा सिंह हॉट थीं लेकिन अर्जुन रामपाल उससे भी ज्यादा हॉट है।" रिद्धी ने कहा "इंकार देखने लायक फिल्म है। कम से कम उन सभी फिल्मों से जो आजकल आ रही हैं। चित्रांगदा सिंह और अर्जुन की कैमिस्ट्री बेहतरीन है।"


Click it and Unblock the Notifications












