हर एक्टर गया सिद्दीविनायक फिर सन्नी कटघरे में क्यों?

सन्नी लियोन हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' की शूटिंग शुरु होने से पहले मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर गयीं। उनके साथ फिल्म की निर्माता एकता कपूर और फिल्म की पूरी कास्ट थी। सन्नी के मंदिर में जाने के बाद ये खबर आई कि शिव सेना वालों ने सन्नी के मंदिर जाने की निंदा की है और साथ ही ये कहा है कि मंदिर श्रृद्धालुओं के लिए है ना कि पब्लिसिटी के लिये। उन्होंने कहा कि सन्नी लियोन सिद्धीविनायक श्रृद्धा के चलते नहीं बल्कि अपनी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए गयी थीं ऐसे लोगों को मंदिर में एंट्री ही नहीं मिलनी चाहिए।

सोचने वाली बात ये है कि अभी तक बॉलीवुड के लगभग सभी एक्टर कभी ना कभी अपनी फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई के इस मशहूर मंदिर गया है लेकिन सवाल सिर्फ सन्नी के जाने पर उठा। जबकि इससे पहले कैटरीना कैफ, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, अमिताभ बच्चन वगैरह भी कई बार मंदिर में जा चुके हैं। लेकिन कभी किसी ने इनके जाने पर सवाल नहीं उठाया लेकिन एक बार सन्नी लियोन क्या मंदिर पहुंच गयीं कि चारों तरफ हल्ला मच गया। यहां तक की सिद्धीविनायक के पूर्व ट्रस्टी ने तक कह दिया कि सन्नी को मंदिर में नहीं जाने देना चाहिए था क्योंकि मंदिर में अगर किसी के मन में सच्ची श्रृद्धा है तो उसे ही भेजना चाहिए। मंदिर कोई पब्लिसिटी के लिए नहीं है।

हालांकि इन बवाल से बेखबर सन्नी ने मंदिर में जाने के बाद अपनी खुशी जाहिर की और कहा "मैं कभी भी हिन्दू मंदिर में नहीं गयी हूं। मैं अक्सर खुद ही पूजा करके संमदर में फूल चढ़ाती हूं और साथ ही अपने माता पिता से प्रार्थना करती हूं कि वो मुझे आशीर्वाद दें। मेरे माता पिता इस दुनिया में नहीं हैं इसलिए मेरे लिये वही मेरे भगवान हैं। काश की वो लोग आज मेरे साथ होते और मुझ बॉलीवुड में एक नयी जिंदगी शुरु करते देखते।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X