ENT Live: बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में सितारों ने खोला रोजा, सना खान ने बुर्के में दिखाया बेबी बंप

entertainment live

Entertainment Live Updates: नए सवेरे के साथ मनोरंजन गलियारा दिलचस्प खबरों, वीडियो और गॉसिप्स से पटा दिखाई दे रहा है। इस सभी को क्लिक में हम आपके लिए लेकर आए हैं। एंटरटेनमेंट की पल पल की इन खबरों को एक क्लिक में पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को।

कांग्रेस नेता बाबा सिद्दिकी ने हर साल की तरह इस साल भी शानदार इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में तमाम बॉलीवुड और टेलीविजन सितारों ने शिरकत की जहां से इतनी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं।

Recommended Video

Sana Khan ने भीड़ में दिखाए tantrums, पहली बार किया Baby Bump Flaunt! Baba Siddique Iftar Party 2023!

इसके साथ ही ऋतिक रोशन का भी एक वीडियो सामने आया है जिसके कारण उन्हें काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, सुपरस्टार के पास सेल्फी लेने आया उनके फैन और डिलीवरी बॉय को गार्ड ने बुरी तरह धक्का दिया जिसके बाद ऋतिक रोशन की खामोशी उनके फैंस का काफी बुरी तरह से खल रही है।

LIVE Feed
  • Apr 17, 2023 9:52 PM

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan First Review: कॉमेडी और एक्शन से भरपूर है सलमान खान की फिल्म, पैसा वसूल

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan First Review: दंबग खान के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, फिल्म के फर्स्ट रिव्यू में कहा जा रहा है कि फिल्म में एक्शन, इमोशन और कॉमेडी का ट्रिपल डोज दर्शकों को देखने को मिलेगा और 'किसी का भाई किसी की जान' पूरी तरह फैमली एटरटेनमेंट होगी मतलब पैसा वसूल।

  • Apr 17, 2023 6:54 PM

    Honey Singh: हनी सिंह ने सलमान और शाहरुख के बारें में की बात, बताया इनके साथ काम करना कैसा रहा

    Honey Singh: अपने गानों के चलते दुनिया भर में फेमस सिंगर हनी सिंह सुर्खियों में आने के लिए हमेशा ही तैयार रहते हैं, कुछ ना कुछ बयान देते ही रहते हैं। इस बार हनी सिंह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान को लेकर बात की है, और बताया है कि उनके साथ काम करना कैसा रहा।

  • Apr 17, 2023 5:39 PM

    Salman Khan: सिडनाज कहने वालों की सलमान ने लगाई क्लास, शहनाज का किया सपोर्ट

    Salman Khan: सोशल मीडिया एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। यह वीडियो किसी और का नहीं बल्कि सलमान खान का है, जिसमें वहां शहनाज गिल का सपोर्ट करते दिख रहे हैं।

  • Apr 17, 2023 3:59 PM

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान की फिल्म ने रिलीज से पहली ही तोड़े कई रिकॉर्ड, शुरु हुई एडवांस बुकिंग

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' के चलते लगातार लाइम लाइट में बने हुए हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, फिल्म रिलीज से पहले ही सलमान कई सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो गई है।

  • Apr 17, 2023 2:59 PM

    Shehnaaz Gill: चमकीली स्कर्ट के साथ शर्ट की सारी बटन खोलकर दिया पोज, हॉट लुक पर फिदा हुए फैंस!

    Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम पंजाबी सिंगर शहनाज गिल जो कि जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है, सोशल मीडिया पर अपने हुस्न का आए दिन जादू चलाती रहती हैं। हाल ही में ऐसी ही एक चमकीली ड्रेस पहनकर शहनाज से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

  • Apr 17, 2023 2:26 PM

    KGF और कांतारा के बाद होम्बले फिल्म्स ने धूमम के साथ की धूम मचाने की तैयारी

    होम्बले फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म "धूमम" के साथ कमर कस ली है। इस फिल्म में फहद फासिल और नेशनल अवॉर्ड विनर अपर्णा बालमुरली हैं। जब से मुहूर्त शॉट के साथ "धूमम" की घोषणा की गई है, इसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है। वहीं, अब फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर धूमम का दिलचस्प और आकर्षक फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है, जिसपर फहद फासिल और अपर्णा बालमुरली नजर आ रहे हैं।

  • Apr 17, 2023 2:04 PM

    Isha Ambani: मुकेश अंबानी की बेटी और दमाद की सादगी ने जीता सबका दिल, दोनों डिनर डेट पर पहुंचे ऐसे कपड़ो में

    Isha Ambani: अंबानी परिवार को आज के वक्त में कौन नहीं जानता होगा, हर कोई इनके बारें में सब जानता है होगा क्योंकि आए दिन अखबारों से लेकर टीवी तक हर तरफ इनको लेकर कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर छाई ही रहती हैं। ऐसे में इस बार मुकेश अंबानी की बेटी और दमाद अपनी सादगी की वजह से चर्चा में आए हैं, दोनों को बीती रात डिनर डेट पर देखा गया।

  • Apr 17, 2023 10:29 AM

    Mahima Chaudhry पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद मां का निधन

    बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसेज चौधरी ने पिछले सप्ताह ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कथित तौर पर उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों से उनकी मौत हो गई। फिलहाल अभिनेत्री ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिमा की मां लंबे समय से उम्र संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। इसी बीच अचानक से उनकी सांस भी टूटने लगी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

    Mahima Chaudhry पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद मां का निधन
  • Apr 17, 2023 9:59 AM

    रॉयल एलबर्ट हॉल में प्रियंका चोपड़ा की बेटी का पहला कंसर्ट, पापा निक के साथ किया पहला साउंडचेक

    भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस और उनके अमेरिकी पॉपस्टार पति निक जोनस ने लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में अपनी बेटी मालती के साथ पहले साउंडचेक सहित कई फोटोज शेयर की हैं। इंस्टाग्राम पर निक ने मालती को पकड़े हुए अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की। तस्वीर में, निक मालती को गोद में लिए स्टेज पर माइक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मालती के सिर पर हेडफोन लगा हुआ है। निक ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया: उसका पहला साउंडचेक। रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने निक के साथ कई फोटोज शेयर कीं। Read more at: https://hindi.filmibeat.com/news/nick-jonas-shares-pic-of-daughter-malti-s-तस्वीर में, निक मालती को गोद में लिए स्टेज पर माइक पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मालती के सिर पर हेडफोन लगा हुआ है। निक ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया: उसका पहला साउंडचेक। रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने निक के साथ कई फोटोज शेयर कीं।

  • Apr 17, 2023 9:58 AM

    VIDEO: सड़क पर खड़े ऋतिक रोशन के पास आया डिलीवरी ब्वॉय, गार्ड ने दिया बुरी तरह धक्का

    मुंबई में एक रेस्तरां के बाहर एक्टर ऋतिक रोशन के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को उनके सिक्योरिटी गार्ड ने धक्का देकर हटा दिया। ऋतिक का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया जिसमें वह अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ नजर आ रहे हैं।

  • Apr 17, 2023 9:09 AM

    बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में खराब हुई प्रेग्नेंट सना खान की हालत, वायरल वीडियो पर दिया रिएक्शन

    बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में प्रेग्नेंट सना खान अपने शौहर अनस सैयद के साथ शिरकत करने के लिए पहुंची। यहां से आनन फानन में निकलते हुए सना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के कमेंट में सना खान ने रिएक्शन देते हुए बताया है कि वो असहज महसूस कर रही थी जिसके कारण अनस उनका हाथ थामकर वहां से ले गए।

Read more about: entertainment live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X