Mahima Chaudhry पर टूटा दुखों का पहाड़, लंबी बीमारी के बाद मां का निधन, सदमे में हैं एक्ट्रेस

mahima-chaudhry-s-mother-passes-away-actress-is-in-a-state-of-shock-and-gloom

Mahima Chaudhry's mother passes away: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की मां का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिसेज चौधरी ने पिछले सप्ताह ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कथित तौर पर उम्र संबंधी स्वास्थ्य परेशानियों से उनकी मौत हो गई। फिलहाल अभिनेत्री ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

गहरे दुख में हैं महिमा और उनकी बेटी अरियाना

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो महिमा की मां लंबे समय से उम्र संबंधी समस्या से जूझ रही थीं। इसी बीच अचानक से उनकी सांस भी टूटने लगी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। महिमा अपनी मां के बेहद करीब थीं, लिहाजा मां के गुजर जाने के वो काफी दुख और सदमे में हैं। नजदीकी सूत्र की मानें तो महिमा की बेटी अरियाना का भी रो रोकर बुरा हाल है।

कुछ ही दिनों पहले कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा की मां, और उससे पहले माधुरी दीक्षित की मां की निधन की खबरों ने भी एंटरटेनमेंट जगत में दुख का माहौल ला दिया था।

महिमा अपनी मां के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली पिक्चर्स शेयर करती रहती हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो का भी हिस्सा बनी थीं।

कैंसर से जीती जंग

बता दें, कुछ ही समय पहले महिमा चौधरी ने भी कैंसर से जंग जीती है। उन्हें कुछ साल पहले स्तन कैंसर का पता चला था और पिछले साल वह इस गंभीर बीमारी से बहादुरी से लड़ीं। 2022 में उन्होंने खुलासा किया कि अब वह कैंसर मुक्त हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mahima chaudhry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X