'सलमान खान को 10 साल पहले ही बन जाना चाहिए था डाइरेक्टर..'
[बॉलीवुड न्यूज] सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी स्टारर फिल्म 'हीरो' के निर्देशक निखिल आडवाणी का कहना है कि सलमान खान को अभी नहीं बल्कि 10 साल पहले की डाइरेक्टर की कुर्सी संभाल लेनी चाहिए थी।

बता दें, सलमान खान 'हीरो' की एडिटिंग में निखिल का काफी साथ दे रहे हैं। हाल ही में खबर सूर्खियों में आई थी कि सलमान खान ने 'हीरो' के आखिरी 30 मिनट कट कर दिए। वहीं, फिल्म से एक किसिंग सीन भी हटा दिया।
RECORD: एक्टिंग नहीं, यहां भी रिकॉर्ड बना रहें हैं सलमान खान!
बहरहाल, निखिल सलमान की सारी सलाह पर काफी ध्यान देते हैं। निखिल कहते हैं कि, मैं खुद भी चाहता हूं कि सलमान एडिटिंग के वक्त मौजूद रहें। मुझे पता है कि उनकी सलाह से फिल्म को फायदा ही मिलेगा।
Ohh.. अब 'प्रेम रतन धन पायो' में सीन कट करेंगे सलमान खान!
इससे पहले अरबाज खान ने भी दबंग और दबंग-2 के समय सलमान खान की तारीफ की थी। सलमान ने इन दोनों फिल्मों में भी एडिटिंग के वक्त भाई का साथ दिया था। हम्म.. लगता है 10 साल पहले न सही.. अब सलमान फिल्म बनाने के बारे में जरूर विचार करेंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications



