'किक' के बाद सलमान कहेंगे 'ओ तेरी'..
बॉलीवुड दबंग सलमान खान को वीसा क्या मिला लोगों की बांछें खिल गयी। हिट एंड रन केस में फंस सलमान खान को 16 अगस्त को फिर से मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश होना होगा लेकिन इससे पहले ही सलमान खान लंदन पहुंच कर 'किक' की शूटिंग कर आयेंगे और उसके बाद वह अपने बहनोई अतुल अग्निहोत्री की फिल्म ओ तेरी को शूट करेंगे जिसमें कि उनका गेस्टरोल हैं लेकिन काफी अहम है।
मालूम हो कि ओ तेरी में लीड रोल पुलकित सम्राट और सारा जेन डियास लीड रोल कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग अस्सी प्रतिशत पूरी हो चुकी है। बस सलमान खान के हिस्से की शूटिंग बाकी है जिसकी जल्द पूरी होने की उम्मीद अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दिल ने जिसे अपना कहा और हैलो जैसी फिल्में बनाने वाले अतुल अग्निहोत्री ने क्रांतिवर और सर जैसी फिल्मों में काम किया था लेकिन फिल्मों में खासा कामयाबी ना मिल पाने के वजह से उन्हें निर्देशन की कमान संभाली लेकिन उसमें भी उन्हें आशातीत सफलता नहीं मिली है इसलिए फिल्म 'ओ तेरी' अतुल के लिए खासी मायने रखती है। हो सकता है कि सलमान का मैजिक उन्हें भी सफलता का स्वाद चखाये।
आपको बताते चले अतुल अग्निहोत्री सलमान खान की बहन अल्वीरा खान अग्निहोत्री के पति है और सलमान खान अपनी बहन को हद से ज्यादा प्यार करते हैं इसलिए उनके लिए भी 'ओ तेरी' काफी मायने रखती है।


Click it and Unblock the Notifications












