..................... Astrologer predicts Salman Khan to get jail in Hit and run case - Hindi Filmibeat

ज्‍योतिष बोले- हिट एंड रन केस में जेल जायेंगे सलमान

[पं0 अनुज के शुक्ल] वालीवुड के अविवाहित दबंग सलमान खान को आज-कल गरीबों का भूत डरा रहा है। सन् 2002 में नशे में धुत होकर गाड़ी चलाने से फुटपाथ पर सोये कुछ लोगों की मृत्यु हो गयी थी। जिस कारण सलमान पर गैरइरादतन हत्या का मामला सेशन कोर्ट में चल रहा है, जिसमें अगर दोष सिद्ध हो गया तो उन्हे पूरे 10 वर्ष की सजा हो सकती है।

ताज़ा अपडेट यह है कि बुधवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। असल में जज का ट्रांसफर हो गया है। खैर फिर भी सल्लू मियां का तनाव अभी कम नहीं होने वाला। तनाव की वजह से आये दिन चेहरे पर खिचाव वाला रोग हो जाता है। आइये ग्रह-नक्षत्रो के आधार पर जायजा लेते है कि सलमान मियां जेल की हवा खाने वाले है या फिर वातानुकूलित सुख भोगते रहेंगे?

ज्‍योतिषीय आंकलन

सलमान का जन्म मेष राशि में हुआ है। मेष का स्वामी मंगल अडि़यल रूख अपनाये हये दशम भाव पर कब्जा जमाये हुये है। मेष की दूसरी राशि वृश्चिक अष्टम भाव में पड़ी है। अष्टम भाव समस्याओं और विपत्तियों का सूचक होता है। वर्तमान में सलमान की कुण्डली शनि महादशा में सूर्य का अन्तर एंव शुक्र का प्रत्यन्तर चल रहा है।

शनि कुण्डली में नवमेश व दशमेश एंव होकर लाभ में स्थित है। शनि मजबूत होने पर सफलता, प्रसिद्ध कामयाबी दिलाता है, किन्तु यदि गरीबों के प्रति दयालु नहीं होंगे या उनके साथ दुर्व्‍यवहार करेंगे तो शनि आपको दण्ड अवश्य देगा।

सूर्य उर्जा का कारक है, जो पंचमेश होकर भाग्य भाव में बैठा है। सूर्य और शनि आपस में शत्रुता के भाव रखते है। इस स्थिति को शुभ नही कहा जा सकता है। गोचर में 24 जुलाई को बुध सायं 7:05 मि0 पर पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। बुध पराक्रमेश एंव षठेश होकर अष्टम भाव में पड़ा है और तृतीयेश एंव द्वादेश गुरू अतिशत्रु का होकर वक्री है। कुल मिलाकर निष्कर्ष ये निकलता है कि सलमान को हिट एण्ड रन केस में सेशन कोर्ट से सजा मिलेगी और आने वाले समय में कुछ समय के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X