सलमान और शाहरुख कभी दोस्त नहीं बन सकते- सलीम खान
सलमान खान और शाहरुख खान दोनों की हाल ही में हुई दोस्ती को देखकर शाहरुख और सलमान दोनों के फैन्स काफी खुश थे लेकिन ये जानकर आपको भी हैरानी होगी कि कभी सलीम खान यानी सलमान खान के पिताजी को लगता था कि सलमान खान और शाहुरुख खान कभी भी दोस्त नहीं बन सकते। ऐसा उन्होंने तब कहा था जब शाहरुख और सलमान के बीच लड़ाई हुई थी कैटरीना कैफ के जन्मदिन के समय। उस वक्त जब सलीम खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शाहरुख खान और सलमान खान अब कभी भी दोस्त नहीं बन सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद आज दोनों के बीच की दुश्मनी को धीरे धीरे खत्म होते देख शायद खुद सलीम खान भी खुश हैं।
सलीम खान सलमान खान के पिता और दोस्त दोनों ही हैं। सलीम खान हमेशा अपने बेटे सलमान खान के साथ रहे हैं और उन्हें हर समय सपोर्ट किया है। जब पांच साल पहले कैटरीना कैफ के जन्मदिन के दौरान सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कुछ झगड़ा हुआ था तब उस वक्त सलीम खान ने मीडिया के सामने कहा था कि शाहरुख खान और सलमान खान दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं और दोनों के बीच अब कभी भी दोस्ती नहीं हो सकती है। लेकिन जब कुछ दिनों पहले इफ्तार पार्टी के दौरान सलमान और शाहरुख एकदूसरे के गले मिले तो सलीम खान ने ही शाहरुख का हाथ पकड़ रखा था और बाद में सलमान शाहरुख दोनों के कंधो पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए तस्वीर भी खिंचाई।
शाहरुख और सलमान खान की दोस्ती आजकल खबरों की सुर्खियों में छाई हुई है। मीडिया इंतजार कर रही हैं कि कब शाहरुख खान या सलमान खान उन्हें मिलें और वो अपना एक सवाल उनसे पूछें और जानने की कोशिश करें की इस दोस्ती का भविष्य क्या है।


Click it and Unblock the Notifications











