..................... Salman Khan, Shahrukh Khan soon to be neighbours | सलमान होंगे शाहरूख के नये पड़ोसी - Hindi Filmibeat

सलमान होंगे शाहरूख के नये पड़ोसी

सलमान खान और शाहरूख खान की दुश्मनी को पूरा भारत जानता है। कारण भले ही लोगों को पता ना हो लेकिन सब यह अच्छी तरह से जानते हैं कि सलमान खान और शाहरूख के बीच की खाई काफी गहरी है जिसे कोई पाट नहीं सकता है।

लेकिन खबर आ रही है कि सलमान खान ने शाहरूख के बंग्ले मन्नत से दो मकान छोड़कर नया बंग्ला खरीदा है। जिसके लिए सलमान खान सौ करोड़ की कीमत अदा करने वाले हैं। सलमान खान हर कीमत पर यह घर खरीदना चाहते हैं।

अब घऱ इतना भी सुंदर नहीं जिसके लिए सल्लू मियां इतना परेशान हैं लेकिन अंदर की खबर रखने वाले यही कह रहे हैं कि सलमान ने यह घर खरीदने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है।

वैसे सलमान यह घर खरीदकर शाहरूख को क्या साबित करना चाहते हैं, यह तो वो ही जाने लेकिन इतना तो पक्का है कि अगर वाकई में सलमान, शाहरूख के पड़ोसी बन गये तो हर दिन कुछ न कुछ बड़ा सुनने को मिलेगा जिससे की गॉसिप का बाजार एकदम से गर्म रहेगा।

आपको बताते चलें कि सलमान खान अभी तक अपने परिवारवालों के साथ एक बेडरूम के अपार्टमेंट में रहते थे। सलमान का परिवार, उनके कु्त्ते और उनकी एसेसीरीज इतनी ज्यादा है जो कि एक बेडरूम में नहीं आ सकती है इसलिए वो घर तलाश रहे हैं लेकिन सोचने वाली बात यह है कि सलमान को पूरी मुंबई में घर किंग खान के बाजू में ही क्यों मिला?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X