सलमान-शाहरूख ने लोगों को पिटवाया

रविवार से एक खबर ने चारों ओर धूम मचाया हुआ है कि सलमान खान के चलते कानपुर में पुलिस की लाठियां भांजी गयी है। लोग अपने चहेते सितारे को देखने के लिए इस कदर पागल थे कि उन्हें रोक पाना बहुत मुश्किल था इसलिए पुलिस को पगलाए प्रेमियों को काबू में करने के लिए लाठियां चलानी पड़ी।

दरअसल लखनऊ में दबंग 2 की शूटिंग चल रही है लोगों को खबर मिली कि रविवार को कानपुर में सलमान शूटिंग करने आयेंगे इस बात को सुनते हैं कानपुर के बजरिया थाने पर लोगों का मेला लग गया। लेकिन सलमान का आना महज एक अफवाह थी, बढ़ती भीड़ को रोकने के लिए पुलिस ने ऐलान किया कि यहां कोई सलमान खान नहीं आने वाले हैं। जिसे सुनते ही भीड़ भड़क गयी और पुलिसपर ही पथराव करने लगी। पुलिस को लोगों को रोकने के लिए उन पर लाठी चार्ज करना पड़ा।

ऐसा नहीं है कि सल्लू मियां के चलते लोगों को लाठियां खानी पड़ी है। पिछले साल दिसंबर में शाहरूख खान के चलते भी लोगो ने जमकर लाठियां खायी थीं। मामला पटना का है जहां 13 दिसंबर को किंग खान अपनी फिल्म डॉन 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचने वाले थे जिसको देखने के लिए भारी संख्या में लोग मॉल में एकत्र हो गये थे लेकिन बादशाह खान पहुंच नहीं पाये। उसके बाद तो किंग खान को देखने के लिए पगलाए लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया था। उन्होंने मॉल में तोड़-फोड़ मचाना शुरू कर दिया था जिसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाई थीं।

ताज्जुब करने वाली बात यह है कि दोनो ही खानों के चलते लोग पुलिस के निशाने पर आये हैं। खान बंधुओं की जिन फिल्मों के चलते लोग पिटे हैं वो दोनों ही पार्ट2 वाला भाग है जैसे की सल्लू के दंबग2 के कारण लोग पिटे और किंग खान के डॉन 2 के कारण लोग पुलिस का निशाना बने थे।

चाहे कुछ भी हो यहां यह कहना एकदम उचित है कि शाहरूख-सलमान को लोग तहेदिल से चाहते हैं। दोनों के लिए पिटने को भी तैयार रहते हैं। शाहरूख की डॉन2 को तो लोग पिटने के बाद भी देखने गये थे लेकिन देखते हैं कि लाठियां खाने के बाद सलमान की दबंग2 देखने जाते हैं कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X