जब सलमान खान ने कहा- 'आज सनी लियोन बॉलीवुड की STAR हैं..'
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर सवाल किया गया। जिस पर सलमान खान ने जवाब दिया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री यह दिखाता है कि आप कैसे हैं। यहां आपसे आपके कास्ट और धर्म को लेकर सवाल नहीं किये जाते।
सलमान खान ने कहा- बॉलीवुड में कोई आपसे यह नहीं पूछता.. गोत्र क्या है तुम्हारा? या तुम्हारी जात क्या है?.. यहां धर्म, जाति कुछ भी मायने नहीं रखता। आप यहां अच्छा काम करें, तो आप यहां टिकेंगे। लोग आपको खुद ब खुद पसंद करने लगेंगे।
DHOOM 4: सलमान खान का साथ देंगे ये ब्लॉकबस्टर स्टार.. धमाकेदार जोड़ी!
सलमान खान ने कहा कि, सनी लियोन बिग बॉस का हिस्सा बनीं.. वहां उन्हें लोगों का ज्यादा प्यार इसीलिए मिला क्योंकि वे दूसरों से बेहतर रहीं। आज सनी लियोन बॉलीवुड बिजनेस की बड़ी स्टार हैं। पूरी इंडस्ट्री उन्हें जानती है। लिहाजा, यदि आप अच्छा काम करते हैं कोई परवाह नहीं करता आप कौन हैं!
कोई शक नहीं कि सनी लियोन सलमान खान का यह बयान सुनकर काफी खुश होंगी। बता दें, शाहरूख खान की रईस में भी सनी लियोन दिखने वाली हैं।
यहां देंखे सनी लियोन की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

