..तो बॉलीवुड को बड़े महंगे पड़ जाएंगे KHANS
[बॉलीवुड समाचार] सलमान आमिर और शाहरूख इन तीनों को एक साथ देखने के लिए सब बड़े उत्साहित रहते हैं। जहां आमिर ने यह कहकर टाल दिया था कि तीनों को एक ही फिल्म में अच्छा रोल मिलना मुश्किल है वहीं अब सलमान खान ने असली बात बताई कि क्यों तीनों खान एक साथ कोई फिल्म नहीं कर सकते।
दरअसल, सलमान खान ने बड़े ही मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि अभी तक इस इंडस्ट्री में ऐसा कोई डायरेक्टर नहीं है जो हम तीनों खान का खर्चा उठा सके। एक साथ हम तीनों को फिल्म में लेना किसी के बजट में ही नहीं है।
[[BOOKED: अगले 2 सालों तक हर त्योहार पर केवल KHANS]]
भई बात तो सही है कि आमिर, सलमान और शाहरूख खान तीनों की ही फीस ऐसी है कि उन्हें एक ही फिल्म में लेना डायरेक्टर को बहुत भारी पड़ेगा। ऐसे में फिल्म चले या ना चले...किसे पता!


Click it and Unblock the Notifications
