मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरदपवार से ज्यादा तवज्जो मिली सलीम-सलमान को!

नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सोमवार शाम देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान समारोह में पड़ोसी देश के नेताओं सहित भारत के राजनीतिक, उद्योग व मनोरंजन जगत की हस्तियों व धर्म गुरुओं ने शिरकत की।

इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए ऱाष्ट्रपति भवन के परिसर में मनोरंजन जगत की भी की बहुत सारी हस्तियां मौजूद थीं जिसमें सलमान खान और उनके अब्बूजान सलीम खान का भी नाम शामिल है।

खास मेहमान के तौर पर सलमान-सलीम को खास तवज्जो इस समारोह में मिली। सलमान-सलीम गेस्टों की श्रेणी में शरद पवार और उमर अब्दुल्ला की सीट से आगे वाली सीट पर बैठे थे तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सलमान-सलीम मोदी के लिए क्या मायने रखते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सलमान हमेशा की तरह काफी खुश और स्मार्ट लग रहे थे, वहा वहां पर मौजूद फिल्म सितारों और राजनेताओं से काफी गर्मजोशी से मिले भी।

मालूम हो कि सलमान खान ने पिछले दिनों नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफें की थीं, यही नहीं उनके पिता सलीम खान ने खुद कहा था कि वो गुजरात दंगों के लिए मोदी को जिम्मेदार नहीं मानते हैं, जिन्हें कोर्ट ने क्लीन चिट दे दी है फिर उन्हें हम आप दोषी ठहराने वाले कौन होते हैं?

यही नहीं मोदी के लिए ऊर्दू वेबसाइट का उद्दघाटन भी सलीम खान के ही हाथों हुआ था।फिलहाल सलमान-सलीम को स्पेशल तवज्जो ने भी उन लोगों के सही साबित कर दिया कि सलमान-सलीम, मोदी की गु़डस्पेशल लिस्ट में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X