नरेन्द्र मोदी के शपथ समारोह में क्यों नहीं पहुंचे अमिताभ?
इस मुबारक दिन के गवाह बनने के लिए देश के ही नहीं बल्कि विदेश के भी कई लोग राष्ट्रपति भवन परिसर में मौजूद थे लेकिन वहीं कुछ नामचीन चेहरे ऐसे भी थे, जो कि मोदी के काफी करीब माने जाते हैं, लेकिन इस समारोह से काफी दूर दिखायी दिेये जिनमें सबसे पहला नाम आता है अभिनेता अमिताभ बच्चन का।
अमिताभ बच्चन जो कि गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, को विशेष तौर पर इस मौके के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन शूटिंग की वजह से भारत में ना होने के कारण अमिताभ बच्चन इस महान समारोह के हिस्सा नहीं बन पायें। जबकि राजनैतिक समीक्षकों की नजर में बात कुछ और है।
नरेन्द्र मोदी के मंत्रियों की पूरी लिस्ट, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय
उनका कहना था कि यह पहले से निश्चित था कि अमिताभ इस शपथ समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगे क्योंकि कभी कांग्रेस के बेहद करीब माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के लिए काफी मुश्किल लम्हा होता शपथ समारोह में अपने जिगरी दोस्त राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी का सामना करना।
इसके अलावा कुछ साल पहले वो अपने दोस्त अमर सिंह के साथ सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के साथ कई मंच पर देखे गये थे, उनकी पत्नी जया बच्चन आज भी सपा की राज्यसभा सांसद हैं, ऐसे में मोदी के साथ आकर वो अपनी पत्नी जया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते थे।
इन्हीं सब कारणों से बचने के लिए ही अमिताभ मोदी के शपथ ग्रहण में नहीं आये। वो पहले भी कह चुके हैं कि वो अपने और मोदी के रिश्तों को राजनीतिक जामा नहीं पहनाना चाहते हैं और राजनीति उनके बस की चीज नहीं है।
खैर अब क्या सही और क्या गलत यह तो अमिताभ ही जानें लेकिन यह सारी बातें तो राजनीतिक पंडित कह रहे हैं। फिलहाल सच्चाई यही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण में अमिताभ नहीं आ पाये अब इसके पीछे कारण चाहे जो भी हो।


Click it and Unblock the Notifications












