अमिताभ ने मोदी को कहा, बहुत बहुत बधाई हो...

आज पूरा गुजरात मोदी की जीत में जश्न मना रहा है। लोगो मोदी के चेहरे लगाये सड़को पर नाच-गा रहे हैं वहीं सिने अभिनेता और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनकी चुनावी जीत के लिए बधाई दी है। अमिताभ बच्चन इन दिनों चेन्नई में इंटरनेशनल फेस्टविल में शिरकत करने गये हैं। लेकिन उन्होंने ट्विटर के जरिये मोदी को बधाई दी है।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मणिनगर से बड़ी जीत दर्ज की है, उन्होंने संजीव भट्ट की पत्नी को 70 हजार वोटों से हराया है और मोदी की जीत के साथ ही भाजपा तीसरी बार गुजरात में अपनी सरकार बनाने जा रही है वो भी अपने दम पर। गुजरात में भाजपा को 120 सीट मिली है।

मालूम हो कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन गुजरात राज्य के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। कभी यूपी में अमर सिंह और मुलायम सिंह के साथ गले मिलते हुए दिखायी पड़ने वाले अमिताभ आज हर चैनल पर खुशबू गुजरात की कहते हुए दिखायी भी पड़ते हैं और सुनायी भी पड़ते हैं। अमिताभ गुजरात पर्यटन के लिए निशुल्क काम कर रहे हैं। इसलिए वो समय-समय पर गुजरात आते हैं और मोदी से भेंट कर गुजरात के पर्यटन उद्योग को गति देने पर चर्चा करते हैं।

पिछले दिनों मोदी ने भी ऐलान किया था कि अमिताभ बच्चन के विज्ञापन के बाद अचानक से गुजरात के पर्यटकों की संख्या तीनगुनी हो गयी है। वहीं चुनावी सभाओं में भी मोदी ने कहा था कि कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन का मोल नहीं समझा। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय ने भी गुजरात आकर गुजरात की काफी तारीफ की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X