Pics : मोदी-बॉलीवुड में मजबूत कनेक्शन
अहमदाबाद। अभी हाल ही में अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न हुए। परिणाम जो आया, वह तो सभी को पता है, परंतु बराक ओबामा की जीत में वहाँ के फिल्म जगत यानी हॉलीवुड का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। ओबामा के समर्थन में अनेक हॉलीवुड स्टार्स उतरे थे।
नहीं... नहीं... हम यहाँ अमरीकी चुनाव पर चर्चा नहीं कर रहे। हम बात कर रहे हैं गुजरात विधानसभा चुनाव 2012 के बारे में। गुजरात में भी आगामी 13 और 17 दिसम्बर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी भी भारतीय फिल्म जगत यानी बॉलीवुड के अनेक स्टार्स के साथ अच्छे सम्बंधों के मामले में ओबामा से कम नहीं हैं। मोदी और बॉलीवुड के बीच फेवीकॉल की तरह मजबूत जोड़ दिखता है।
मोदी गुजरात में पिछले ग्यारह वर्षों से सत्ता पर हैं, परंतु पिछले पाँच वर्षों में बॉलीवुड के अनेक स्टार्स मोदी के प्रशंसक बने हैं। इतना ही नहीं, इसमें सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे नए कलाकार भी शामिल हैं। हालाँकि इन तमाम बॉलीवुड कलाकारों की मोदी के साथ मुलाकात और उद्देश्य अलग-अलग थे। यह बात और है कि इनमें से कितने कलाकार गुजरात में चुनाव प्रचार को आते हैं, परंतु इतना तो तय है कि इन कलाकारों की शुभकामनाएँ जरूर मोदी के साथ होंगी।
आइए तसवीरो में देखते हैं नरेन्द्र मोदी और बॉलीवुड के बीच कनेक्शन।


Click it and Unblock the Notifications











