देखिये किसके आंसुओं को देख सलमान कह उठे I Love You Too..
सलमान खान की फिल्म बजंरगी भाईजान ने उनके फैंस की आंखो में आंसू ला दिये। सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी फिल्म देखकर फूट फूट कर रोये। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक नन्ही सी बच्ची सूजी बजंरगी भाईजान देखकर रोती हुई दिखीं साथ ही वो सलमान को आई लव यू भी बोल रही थीं।
वीडियो में सूजी मम्मी की गोद में एक सिनेमाहॉल में बैठी हैं और फूट फूटकर रो रही हैं। साथ ही कह रही हैं बजरंगी भाईजान सलमान खान आई लव यू। सलमान खान, जिन्हें बच्चों से बहुत प्यार है उन्होंने जब सूजी का ये वीडियो देखा तो वो आई लव यू टू कहे बिना नहीं रह पाए।
सलमान खान ने इस वीडियो को काफी पसंद किया और इसे ट्विटर पर शेयर भी किया। वैसे बजंरगी भाईजान ने सिर्फ सूजी को ही नहीं बल्कि कइयों को रुलाया है। आइये देखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications

