सलमान ने दे ही दिया ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर...#SalmanKeSalaam के साथ!
सलमान खान स्टारर ट्यूबलाइट अभी तक दर्शकों को चिढ़ा रही थी लेकिन अब सलमान खान ने फिल्म का पहला पोस्टर फैन्स के लिए जारी कर दिया है और आपको भी ये सलमान का सलाम पसंद आएगा।
कब से सलमान खान फैन्स के साथ खेल रहे हैं, कभी ट्यूबलाइट का जल गई वाली बत्ती के साथ जिसमें कुछ नहीं, केवल बच्चों की आवाज़ थी तो कभी ट्यूबलाइट के पहले पोस्टर के साथ जिसमें सलमान खान दिखे ही नहीं।
लेकिन अब सलमान खान ने खुद ट्यूबलाइट का पहला पोस्टर फैन्स को दे दिया है और इसे देखते ही आपको एक बार फिर सलमान खान से प्यार हो जाएगा। पोस्टर में सलमान खान इतने भोले जो लग रहे हैं।

पोस्टर रिलीज़ होते ही #SalmanKaSalaam ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। ज़ाहिर सी बात है कि सलमान खान इतने दिन से ईद का चांद बने हुए थे ऐसे में उनका ये ट्यूबलाइट पोस्टर फैन्स को राहत दे गया है। वैसे सलमान खान ने ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस भी तय कर लिया है उनका 210 करोड़ का प्लान जानिए यहां।
अब सलमान खान ट्यूबलाइट को आखिरी गियर में डाल चुके हैं। और ये तय है कि बाहुबली के साथ मिलकर वो 800 करोड़ का बॉक्स ऑफिस गेम खेलेंगे।
वहीं फिल्म के लिए 23 जून का इंतज़ार फैन्स को मुश्किल लग रहा है। फिल्म में शाहरूख के कैमियो के साथ काफी कुछ लीक हो चुका है लेकिन फिर भी अगर खबरें सच हैं तो ट्यूबलाइट धमाकेदार होने वाली है।
अब तो बस ये देखना है कि ट्यूबलाइट पर सलमान खान कितने रिकॉर्ड तोड़ते हैं!


Click it and Unblock the Notifications