OUCH: देखते रह गए सलमान...निकल गई ब्लॉकबस्टर फिल्म...अब ये सुपरस्टार IN!
एसएस राजामौली की महाभारत की चर्चा अभी से है। माना जा रहा है कि वो तीन पार्ट में ये फिल्म बनाएंगे और ये भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा और सबसे सफल प्रोजेक्ट होगा। अब फिल्म से जुड़ी है एक बेहद दिलचस्प डीटेल
वो कहावत तो सुनी होगी कि लड्डू मुंह तक आया था कि गिर गया! बस सलमान खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हो गया है। दरअसल, दो खबरें गपशप गली में एक साथ दौड़ रही थीं पहली ये कि एस एस राजामौली का अगला प्रोजेक्ट महाभारत है और दूसरी ये कि वो सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं।
बस इन दोनों खबरों को जोड़ा गया औऱ माना गया कि बाहुबली डायरेक्टर की महाभारत में सलमान खान की कास्टिंग पक्की है। वहीं दूसरी तरफ साउथ फैन्स ने प्रभास को अपना भीम चुना और बॉलीवुड ने सलमान को।

लेकिन हाल ही में एसएस राजामौली ने कहा कि सलमान के साथ फिल्म ज़रूर करनी है पर उसमें अभी समय है। वहीं खबर है कि उनकी महाभारत का हीरो होगा भीम। यानि कि ये पूरी महाभारत भीम के एंगल से बनाई जाएगी औऱ भीम का किरदार निभाएंगे मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल।
अब जैसे ही ये खबर उड़ी, तैसे हमारे बॉलीवुड के दूसरे गोबरस्टार केआरके ने अपना मुंह खोला और कहा कि मोहनलाल तो छोटा भीम लगते हैं। ऐसे में वो भीम बनकर बीआर शेट्टी के 1000 करोड़ क्यों बर्बाद कर रहे हैं।
बस फिर क्या था फैन्स ने केअारके को जमकर लताड़ा। क्योंकि मोहनलाल की गिनती, विश्व के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है। बहरहाल, केआरके को मारिए गोली, हम आपको बता देते हैं महाभारत की कास्टिंग के कुछ चुनिंदा स्टार्स -


Click it and Unblock the Notifications