#Guess: सलमान की ट्यूबलाइट में कौन है उनका प्यारा सा 'भाई'!
सलमान खान की ट्यूबलाइट और उसकी कास्टिंग को लेकर काफी उठापटक चल रही है। फिल्म में हीरोइन के लिए कभी दीपिका तो कभी कैटरीना का नाम सामने आता है लेकिन अब हीरोइन ना सही फिल्म का दूसरा हीरो फाइनल हो गया है।
और ये कोई और नहीं बल्कि सोहेल खान होंगे। गौरतलब है कि सलमान खान और सोहेल खान इससे पहले मैंने प्यार क्यों किया, मैं और मिसेज़ खन्ना और वीर जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। और ये उनकी साथ में चौथी फिल्म होगी।
[#Kicked: सलमान खान की दबंग 3 से जुड़ी पहली धमाकेदार खबर!]
हालांकि सोहेल खान का एक्टिंग करियर उतना ही अच्छा है जितना कि सूरज पंचोली की एक्टिंग स्किल्स पर बहरहाल, उम्मीद है कि इस फिल्म से सोहेल खान का करियर वापस ट्रैक पर आ जाएगा।
क्योंकि फिलहाल तो वो एक कॉमेडी शो को जज करने के बाद से कहीं कुछ करते नहीं दिखे। हाल ही में उन्होंने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और अरबाज़ खान के साथ एक फिल्म डायरेक्ट करना शुरू की है।
[#Sultan: सलमान ने ठान लिया 10 साल तक का प्लान बस दबंगई!]
अब देखते हैं कि सलमान की इस फिल्म से सोहेल खान को कितना फायदा मिलता है, क्योंकि वैसे भी सलमान खान ने कई लोगों के लॉन्च - रीलॉन्च की पूरी ज़िम्मेदारी ली -


Click it and Unblock the Notifications













