कैटरीना कैफ को हुआ कोरोना, लेकिन सलमान खान ने नहीं रुकने दी 'टाइगर 3' की शूटिंग- जानिए क्यों!

बॉलीवुड में कोरोना केसेज बढ़ने के चलते ढेर सारे प्रोजेक्ट्स और शूटिंग में देरी हो रही है। अक्षय कुमार से लेकर भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल व कैटरीना कैफ जैसे तमाम स्टार्स कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में इन स्टार्स की फिल्में प्रभावित हो रही हैं। लेकिन कैटरीना कैफ की टाइगर 3 के साथ ऐसा नहीं है। सलमान खान और कैटरीना की आने वाली फिल्म टाइगर 3 को लेकर नई डिटेल्स सामने आई है।

ये जानकारी साबित करती है कि कैटरीना कैफ के कोरोना पॉजिटिव होने का टाइगर 3 की शूटिंग पर असर नहीं पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि फिल्म की शूटिंग जारी है, इसपर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन ये कैसे संभव है? तो बता दें (मीडिया के मुताबिक) कैटरीना कैफ ने टाइगर 3 की अपने हिस्से की शूटिंग 30 मार्च तक पूरी कर ली थी।

Tiger 3

टाइगर 3 में एक्शन अवतार में नजर आने वाली कैटरीना कैफ ने करीब 21-22 दिनों में अपने काम को पूरा किया। बताया जा रहा है कि अब उनका अपकमिंग शेड्यूल अप्रैल के अंत में है। तब तक वह कोरोना से ठीक हो जाएंगी और अपने हिस्से का काम फिर से शुरू कर पाएँगी।

बता दें इस बार टाइगर फिल्म की फ्रेंचाइजी में सबसे बड़ा बदलाव विलेन का देखने को मिलेगा। क्योंकि इस बार विलेन के तौर पर एक्टर इमरान हाशमी की एंट्री हुई है। पहला मौका होगा जब पर्दे पर सलमान और इमरान हाशमी आपस में भिड़ते नजर आएंगे।

कैटरीना कैफ को हुआ कोरोना

कैटरीना कैफ को हुआ कोरोना

6 अप्रैल को सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ ने बताया कि उन्हें कोविड 19 हो गया है। ऐसे में उन्होंने तुरंत खुद को आइसोलेट कर लिया। साथ ही बाकि लोगों को भी टेस्टिंग के लिए आग्रह किया। बता दें कैटरीना कैफ से पहले विक्की कौशल भी कोरोना संक्रमित पाए गए। दोनों को लेकर कथिततौर पर रिलेशनशिप की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं।

टाइगर 3 और पठान का नया कनेक्शन

टाइगर 3 और पठान का नया कनेक्शन

खबरें हैं कि एक ही स्टूडियों में अलग लोकेशन पर पठान और टाइगर 3 की शूटिंग हो रही है। यानी सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्में एक साथ शूट हो रही हैं। बता दें ये दोनों ही फिल्म यशराज फिल्म्स बैनर तले बन रही हैं।

जॉन अब्राहम का सामने आया था लुक

जॉन अब्राहम का सामने आया था लुक

इसी स्टूडियो में पठान की शूटिंग में बिजी जॉन अब्राहम का लुक भी सामने आया था। पहला मौका था जब जॉन की कोई तस्वीर पठान के सेट से सामने आई हो।

कोरोना भी कुछ नहीं बिगाड़ पाया सलमान खान की टाइगर 3 का

कोरोना भी कुछ नहीं बिगाड़ पाया सलमान खान की टाइगर 3 का

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 अभी तक कोरोना से अप्रभावित रही है। फिल्म पर अभी भी काम जारी है। बताया जा रहा है कि अभी सलमान खान अपनी सोलो सीन्स वाले हिस्से पर काम कर रहे हैं।

राधे का बिगाड़ दिया कोरोना ने खेल

राधे का बिगाड़ दिया कोरोना ने खेल

कोरोना की वजह से एक बार फिर सलमान खान की राधे की रिलीज डेट बदल सकती है। खबरे हैं कि अगर लॉकडाउन रहा और कोरोना का कहर जारी रहा तो 13 मई को रिलीज होने वाली राधे यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया जा सकता है।

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

टाइगर 3 के शूट के बीच सलमान खान ने कोरोना वैक्सीननेशन का फर्स्ट डोज लगवाया।उन्होंने खुद ट्विटर पर इस बारे में ट्वीट भी किया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में स्पॉट भी किया गया।

विकी कौशल के बाद कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित, 'टाइगर 3' की शूटिंग को झटका!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X