विकी कौशल के बाद कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित, 'टाइगर 3' की शूटिंग को झटका!

देशभर में तेजी से कोरोना फैल रहा है। कोरोना का कहर बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। अब तमाम सितारों के बाद कैटरीना कैफ भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उन्हें कोविड 19 हो गया है। साथ ही बताया कि उन्होंने कोविड रिपोर्ट के बारे में जैसे ही पता चला तुरंत खुद को आइसोलेट भी कर लिया है।

कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को तरुंत आइसोलेट कर लिया है। साथ ही मैं घर के अंदर ही क्वारंटीन रहूंगी। मैं अपने डॉक्टरों की निगरानी में तमाम सुरक्षा प्रॉटोकॉल का ख्याल रख रही हूं। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि जो भी कोई मेरे कॉन्टेक्ट में रहा हो वह तुरंत कोरोना टेस्ट करवा लें। मैं सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं।

Katrina Kaif

बता दें कैटरीना कैफ से पहले हाल में ही विक्की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। विकी कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर कथिततौर पर कहा जाता है कि रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इन अफेयर की खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी।

विकी कौशल को कोरोना

विकी कौशल को कोरोना

फिल्म अश्वत्थामा के लीड एक्टर विक्की कौशल भी हाल में ही कोविड की चपेत में आ गए थे। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स सामने आते रहते हैं।

टाइगर 3 की शूटिंग में विलंब

टाइगर 3 की शूटिंग में विलंब

कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर 3 की शूटिंग को लेकर ही बिजी चल रही थीं। वह इन दिनों इस फिल्म की तैयारी ही करने में बिजी थीं। ऐसे में कैटरीना कैफ को कोरोना होना, इस फिल्म की शूटिंग में विलंब डाल सकता है।

टाइगर ने लगवाई वैक्सीन

टाइगर ने लगवाई वैक्सीन

टाइगर एक्टर सलमान खान ने हाल में ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी। इसकी जानकारी सलमान खान ने खुद दी थी।

बॉलीवुड सेलेब्स पर टूटा कोरोना का पहाड़

बॉलीवुड सेलेब्स पर टूटा कोरोना का पहाड़

अब तक भूमि पेडनेकर, संजय लीला भंसाली अक्षय कुमार, गोविंदा, रित्विक भोमविक, आलिया भट्ट, परेश रावल और कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, सतीश कौशिक, शुभांगी अत्रे समेत कई बॉलीवुड व टीवी स्टार कोरोना वायरस की चपेत में आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X