राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई- रिलीज के एक महीने में ही ओटीटी पर आ जाएगी सलमान खान की फिल्म!
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद के मौके पर 13 मई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके साथ ही फिल्म के डिजिटल राइट्स ज़ी स्टूडियो ने खरीद लिये हैं। पहले बताया जा रहा था कि थियेटरों में रिलीज के एक महीने के बाद ही फिल्म ओटीटी पर आ सकती है। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर उपलब्ध कर दी जाएगी।
कोविड से पहले फिल्म इंडस्ट्री में यह नियम था कि थियेट्रिकल रिलीज के आठ हफ्तों तक फिल्म को ओटीटी पर नहीं लाया जा सकता है। लेकिन कोविड के बाद से इस नियम में बदलाव लाया जा रहा है।
Recommended Video

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म मास्टर भी 16 दिनों के अंदर ही अमेज़न प्राइम पर उपलब्ध हो गई थी। लिहाजा, राधे को भी ज़ी प्लेक्स की ऐसी ही प्लानिंग है। बता दें, फिल्म के निर्माता हमेशा से चाहते थे राधे बड़ी स्क्रीन पर ही रिलीज हो। अभी भी मुंबई समेत कई शहरों में सिनेमाघर 50 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ ही चल रहे हैं। लेकिन ईद पर राधे को लाना फाइनल हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications