सलमान खान की राधे और अक्षय की सूर्यवंशी की नहीं होगी भिड़ंत? दिवाली पर रिलीज होगी ये फिल्म!
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच कई कामों के सहित बॉलीवुड की धमाकेदार फिल्में भी रिलीज नहीं हो पाई हैं और इसके कारण सुपरस्टार्स के फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं कि फिल्में आखिर कब रिलीज होंगी। हालांकि कुछ फिल्मों की ओटीटी रिलीज का ऐलान हो चुका है लेकिन इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल सलमान खान की राधे और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये दोनों फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर क्लैश करने वाली हैं और ये एक तगड़ा धमाका होगा लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। खबर है कि इस लॉकडाउन के चलते इंडस्ट्री काफी ज्यादा नुकसान झेल चुकी है और ऐसे में दो बड़ी फिल्में क्लैश नहीं करनी चाहिए। मेकर्स ने इन फिल्मों को अलग अलग रिलीज करने का फैसला किया है। बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म की शूटिंग अभी अधूरी है जबकि अक्षय कुमार की फिल्म पूरी तरह से रिलीज के लिए तैयार है।
Iti- विवेक ओबेरॉय की अगली फिल्म का ऐलान- 'इति' के साथ करेंगे ये बड़ा धमाका


Click it and Unblock the Notifications