Iti- विवेक ओबेरॉय की अगली फिल्म का ऐलान- 'इति' के साथ करेंगे ये बड़ा धमाका
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं लेकिन आज एक बड़ा ऐलान हुआ है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि वो एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है इति। हाल ही में इसकी घोषणा ट्रेड एनालिस्ट करण आदर्श ने ट्वीट करते हुए की है। उन्होने लिखा है कि.. विवेक ओबेरॉय प्रभु सिंह का किरदार निभाने जा रहे हैं और ये एक मिस्ट्री फिल्म होगी।
फिल्म का नाम इति है और इस फिल्म के प्रोड्यूसर विवेक ओबेरॉय ही होंगे। फिल्म को विशाल मिश्रा निर्देशित करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि एक फिल्म निर्माता के तौर पर विवेक की ये पहली फिल्म है।

हालांकि कुछ समय पहले भी उन्होने एक निर्माता के तौर पर एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म 'इति' की घोषणा की थी। जिसका आधिकारिक ऐलान अब हो गया है। विवेक इसके अलावा एक और फिल्म जो कि एक हॉरर थ्रिलर साबित होने वाली है उसको लेकल चर्चा में हैं।
इस फिल्म का नाम 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' है। विवेक ओबेरॉय को लेकर मशहूर है कि वो काफी शानदार एक्टर हैं और कुछ समय पहले उन्होने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार भी निभाया था।
हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई थी लेकिन उनको काफी ज्यादा पसंद किया गया था। विवेक ओबेरॉय एक बार फिर से इस धमाकेदार फिल्म के साथ नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications