सलमान की नई हिरोईन ने पढ़े पुरानी प्रेमिका के कसीदे

हेडलाइन पढ़कर आप चौंक गये होंगे लेकिन सच यही है कि मैडम जैकलीन, इन दिनों अपने कोस्टार सलमान खान की एक्स प्रेमिका कैटरीना के जमकर कसीदे पढ़ रही हैं।अपनी आने वाली फिल्म 'किक' के प्रचार में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज ने कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कहा है कि आज वह जहां हैं, उसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

सलमान की नई हिरोईन ने पढ़े पुरानी प्रेमिका के कसीदे

जैकलीन ने कहा, "हम कड़ी मेहनत के बिना कुछ नहीं कर सकते। मुझे लगता है कि अगर आप अच्छा काम कर रहे हैं, तो आप को और कड़ी मेहनत करनी होती है। मुझे यकीन है कि कैटरीना वह अभिनेत्री हैं, जिन्होंने वाकई में कड़ी मेहनत की है और इसीलिए वह आज की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं।"

कैटरीना वह अभिनेत्री हैं, जिन्होंने वाकई में कड़ी मेहनत की है

जैकलीन ने कहा, "मैं पांच सालों से फिल्म जगत में हूं, और मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं।" उन्होंने कहा, "मुझे फिल्मों में गाना या नृत्य करने में ऐतराज नहीं है। इसलिए अगर मुझे किसी फिल्म का कोई गाना करने का मौका मिलेगा तो मुझे अच्छा लगेगा। मुझे संगीत और नृत्य पसंद है।"

तो वहीँ इस फिल्म के बारे में फिल्म की लीड अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिज को इस बात की जरा चिंता नहीं हो रही है कि उनकी आगामी फिल्म 'किक' में सलमान खान की मौजूदगी उन पर भारी पड़ रही है। जैकलिन ने यहां कहा, "फिल्म का दारोमदार सलमान के कंधों पर है। वह इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं, आखिरकार, लोग सलमान खान को देखने आते हैं और मेरे लिए इस फिल्म का हिस्सा होना बहुत बड़ी बात है।"

उन्होंने कहा, "अगर सलमान आप (एक कलाकार) पर भारी पड़ रहे हैं, तो भी यह ठीक है। वह एक सुपरस्टार हैं। वह बहुत दमदार शख्स हैं। इसमें चिंतित होने वाली कोई बात नहीं है। किसी भी कलाकार के लिए यह अच्छा है।"

साजिद नाडियाडवाला निर्देशित 'किक' की पटकथा मशहूर उपन्यासकार चेतन भगत ने लिखी है। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/Zti5s48tc7k?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X