अपने चाइल्ड फैंस के लिए सलमान ने लांच किया 'किक' गेम
आजकल फिल्म का प्रमोशन करते वक्त हर वर्ग का ख्याल रखा जाता है इसलिए सलमान खान और शाहरूख खान जहां अपनी फिल्मों के लिए अपने जवान दोस्तों का याद रखते हैं वहीं दूसरी ओर वो अपने चाइल्ड फैंस यानी बच्चों को भी खुश करना नहीं भूलते हैं।
चाइल्ड फैंस के लिए सलमान ने लांच किया 'किक' गेम
इन दिनों सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म 'किक' को लेकर खासे चर्चा में हैं। फिल्म में उनके करेक्टर का नाम डेविल है इसलिए उन्होंने अपने चाइल्ड फैंस के लिए 'किक गेम' को लांच किया है। जिसमें भी मेन करेक्टर का नाम डेविल है। जो गरीबों के बच्चों का पेट भरने के लिए अमीरों के घरों में चोरी करता है और गरीबों का शोषण करने वालों को अच्छा सबक सिखाता है।
फिल्म में सलमान के करेक्टर का नाम डेविल है
फिल्म 'किक' में सलमान खान का करेक्टर भी कुछ ऐसा है। इसलिए सलमान ने अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करने के लिए यह गेम बच्चों के सामने ले आये हैं। सलमान की फिल्म 'किक' 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं।
फिल्म में पहली बार सलमान संग पर्दे पर जैकलीन फर्नाडिज भी नजर आ रही हैं तो वहीं फिल्म के एक तड़कता-भड़कता आयटम सांग भी है जिसे नरगिस फाखरी ने किया है। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियावाला हैं। देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है।
इससे पहले रितिक रोशन (क्रिश 3), शाहरूख खान (रावन) और रजनीकांत (कोच्चीडियान) ने भी फिल्म के प्रमोशन के लिए गेम लांच किया था।
एक नजर नीचे की स्लाइडों पर...


Click it and Unblock the Notifications











