सुभाष घई ने बोला.. हिट होगी सलमान की 'जय हो'

सुपरस्टार सलमान खान की मोस्टअवेटड फिल्म 'जय हो' का जितना इंतजार दर्शक कर रहे हैं, उतना ही इंतजार फिल्ममेकर्स भी कर रहे हैं।

जिसमें सबसे पहला नाम आता है दूसरे शो मैने कहे जाने वाले सुभाष घई का। सुभाष घई ने ट्विट किया है कि "जय हो' शुक्रवार को पूरी दुनिया में धूम मचाने जा रही है..मनी काउंटर सर्वाधिक तेजी से घूमेंगे। फिल्म से सलमान खान की 'जय हो' होने जा रही है।"

गौरतलब है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म 24 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

हाल ही में कलर्स के सबसे लोकप्रिय शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में'.. प्रमोशन के लिए आयीं डेजी शाह ने जमकर सलमान खान की तारीफ की। सलमान ने भी डेजी को बहुत मेहनती बताया।

डेजी ने कहा कि मैं गणेश आचार्य की टीम में बैक डांसर थी। एक शो के दौरान सलमान की नजर मुझ पर गयी और मुझे उन्होंने फिल्म का ऑफर दिया जो कि मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X