CRAZY: कैसी दीवानगी...सलमान खान को ब्लैकमेल कर रहा है उनका ही फैन!
किसी का फैन होने की हद क्या होती है। यही कि आप अपने सुपरस्टार से मिलने के लिए उनके घर के चक्कर काटें, उनको फैन मेल भेजें, उनकी शूटिंग लोकेशन के इर्द गिर्द मंडराएं। लेकिन अगर आप अपने सुपरस्टार को ब्लैकमेल करने लग जाएं और उनके लिए आफत खड़ी करें, ये कहां की बात हुई भला?
अब ये कोई राज़ की बात तो है नहीं कि सलमान खान पर सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़के भी जान छिड़कते हैं। तभी तो एक शख्स ने उनके साथ सिर्फ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए खाना-पीना तक छोड़ दिया है।
सलमान खान इन दिनों राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म प्रेम रतन धन पायो के लिए गुजरात के राजकोट में शूट कर रहे हैं। ऐसे में उनकी एक झलक पाने के लिए सुबह से लेकर रात तक शूटिंग स्थल पर लोगों की भीड़ जमा रहती है।
ALSO READ: कयों हैं सलमान खान सबके फेवरिट?
तो यहां पर हेयर पार्लर चलाने वाले उनके एक फैन ने उनसे मिलने के लिए उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। 22 साल के मौलिक बाबूभाई शीशांगिया भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उनकी ज़िद है कि जब तक सलमान खान उनके साथ एक तस्वीर नहीं खिंचवा लेते, वे वहां से नहीं हटेंगे और कुछ खाएंगे-पीयेंगे भी नहीं।
दिक्कत ये है कि अगर स्टार्स अपने फैन्स की ऐसी बचकानी ज़िद पूरी करने लग जाएंगे तो उन्होंने फिल्में छोड़ यही करना पड़ेगा और फैन्स को भी एक आइडिया मिल जाएगा आए दिन कोई ना कोई बखेड़ा करने का। वैसे तो सलमान अपने फैन्स की काफी इज़्जत करते हैं पर हमें यकीन है कि ऐसा कोई ज़िद वो पूरी नहीं करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications
















