VERY SAD: सबका प्यारा खान परिवार...अब एक नहीं, दो नहीं तीन तलाक!
[गपशप] बॉलीवुड का सबसे प्यारा परिवार खान परिवार टूटने की कगार पर है और अगर गपशप गली की मानें तो सलमान खान के परिवार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। काफी समय से खान परिवार के इन टूटते रिश्तों की बातें लोग दबी ज़ुबान में कर रहे हैं।
परिवार में एक नहीं, दो नहीं तीन तीन तलाक की बातें चल रही हैं। अरबाज़ खान मलाइका अरोड़ा जहां साथ नहीं रह रहे हैं वहीं सीमा खान और सोहेल खान भी अलग रह रहे हैं।
[SCANDAL: " एक टीवी चैनल हमारे पास अफेयर से पब्लिसिटी करो का ऑफर लाया"]
हाल ही में अर्पिता खान की बेबी शावर में भी दोनों खान बहुएं नहीं दिखीं और लोगों ने बात को खुलकर कहना भी शुरू कर दिया। यही कारण है कि जो परिवार हमेशा हम साथ साथ हैं को प्रमोट करते दिखता था और होली से लेकर क्रिस्मस तक साथ मनाता था वो परिवार आजकल मीडिया के राडार पर है।
वहीं सलमान खान की राखी बहन श्वेता रोहिरा और पुलिकत सम्राट के बीच यामी गौतम के आने की खबरों से लेकर तलाक की खबरें तो मीडिया की सुर्खियां बनी ही रहीं।
इन तीनों रिश्तों के टूटने की वजह काफी ज़्यादा दुखी कर देने वाली है और साबित करती है कि बॉलीवुड में रिश्ते नहीं टिकते -


Click it and Unblock the Notifications













