वाकई में ईद तो सलमान की ही है और हमेशा रहेगी...

सलमान खान... आज बॉलीवुड को वो नाम है जिनकी फिल्मों में कहानी हो ना हो.. वो चलती जरूर है... और शायद इसके पीछे ईद का वो मुबारक हाथ है जो उनके सिर पर रहता है तभी तो 'वांटेड' और 'एक था टाइगर' के बाद किक ने भी ईद पर रिलीज होकर बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म का शानदार बिजनेस लगातार जारी है जिसके कारण ही शायद इस शुक्रवार को कोई फिल्म रिलीज नहीं होने जा रही है।

वाकई में ईद तो सलमान की ही है और हमेशा रहेगी...

इसी बात को देखते हैं लोगों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लिखा है कि सलमान खान को ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने की रस्म जारी रखनी चाहिए। साजिद नाडियाडवाला निर्देशित 'किक' तमाम आलोचनाओं के बावजूद महज तीन दिनों में 80 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही।

आपको बता दें कि सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 'किक' ने शुक्रवार को 26.4 करोड़ रुपये, शनिवार को 27.15 करोड़ और रविवार को 30.18 करोड़ रुपये की कमाई की। कुल कमाई 83.73 करोड़ रुपये। अभूतपूर्व।"

25 जुलाई को भारत के साथ फ्रांस, जर्मनी, मोरक्को और मालद्वीप सरीखे गैर पारंपरिक बाजारों सहित 42 अन्य राष्ट्रों में रिलीज हुई 'किक' में जैकलिन फर्नाडीज और रणदीप हुड्डा भी हैं। फिल्म के लिए अभी भी एडवांस बुकिंग जारी है लोग घंटो लाइन में खड़े होकर फिल्म के लिए टिकट खरीद रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X