बड़जात्या की फिल्म में सलमान के साथ करीना!

लंबे अरसे के बाद सलमान खान राजश्री प्रोडक्शन के लिए काम करने जा रहे हैं। कहा जा रहा था कि सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के लिए सलमान ने बोनी कपूर को अपनी फिल्म की डेट्स को आगे बढ़ाने के लिए कहा था। लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि सलमान खान ने सूरज को फोर्स किया है अपनी फिल्म में हिरोईन लेने को। सलमान ने सूरज को कहा कि करीना इंडियन लुक में ग्लैमरस भी दिखती हैं और पसंद भी की जाती हैं ऐसे में सूरज की साफ-सुथरी फिल्मों के लिए करीना ही सही रहेंगी।

देखते हैं कि सलमान की सलाह सूरज सुनते हैं कि नहीं वैसे सूरज बड़जात्या ने करीना संग फ्लॉप फिल्म मैं प्रेम की दिवानी हूं.. बनायी थी। इससे पहले सुनने में आया था कि बड़जात्या की फिल्म में सलमान के अपोजिट परीणिति चोपड़ा, इलियाना डी सूजा और कैटरीना कैफ के नाम पर विचार चल रहा था लेकिन कोई नाम फाइनल नहीं हो पाया था। लेकिन इतना तय है चाहे जितनी भी ग्लैमरस अभिनेत्री बड़जात्या की फिल्म में काम करे लेकिन उसे नॉन ग्लैमरस किरदार ही प्ले करना होगा। क्योंकि यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी जिसमें इमोशंस और संगीत होगा।

मालूम हो कि पूरे 14 साल बाद एक बार फिर से सलमान खान बड़जात्या प्रोडक्शन के साथ काम करने जा रहे हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से आपको पर्दे पर एक सभ्य, सौम्य और पारिवारिक किरदार में आपके चहेते सितारे सलमान खान दिखायी पड़ेगे जिनके अंदर दबंगई नहीं बल्कि शराफत झलकेगी क्योंकि उनके किरदार नाम ही प्रेम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X