बड़जत्या ने ही सलमान को 'प्रेम' सिखाया
एक बार फिर से खबर आयी है कि सलमान खान और सूरज बड़जात्या साथ काम करने जा रहे हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन अभी से लोगों के मन इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गयी है। फिल्म के बारे में अभी कुछ भी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन ना जाने क्यों लोगों को अभी से इस फिल्म का इंतजार होने लगा है।
इसके पीछे कारण शायद यह है कि बड़जात्या के साथ सलमान खान ने जितनी फिल्में की हैं वह वाकई में ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आप अपने पूरे परिवार के साथ एक कमरे में बैठकर पूरे उत्साह के साथ देख सकते हैं। जिनकी फिल्मों के गानों पर घर के बड़े ही अपने बच्चों को कहते हैं कि बेटा डांस करो। बड़जात्या की फिल्मों का दर्शक वर्ग पूरा भारत हैं, बड़े-बूढ़े से लेकर, गांव-शहर के हर लोग उनकी फिल्मों को पसंद करते हैं।
सलमान खान की मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ-साथ हैं..ऐसी फिल्में हैं जिन्हें लोग आज भी टीवी पर बार-बार देखते हैं और पसंद करते हैं। इसलिए लोगों को लगता है कि सलमान औऱ सूरज एक बार फिर से प्यार, भावनाओं का एक साफ-सुथरा मिश्रण लोगों के सामने लेकर आयेंगे। इसलिए लोग सलमान और सूरज बड़जात्या की फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।
देखते हैं कि क्या एक बार फिर से लंबी टाईटल वाली फिल्म, जिसमें संगीत का सुरमयी तड़का होगा और जिसमें सलमान खान दंबग नहीं बल्कि एक मोहिल प्रेम के रूप लोगों के सामने आते हैं या फिर कुछ और ही लोगों के सामने आता है?
गौरतलब है कि सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के लिए बोनी कपूर की फिल्म नो एंट्री में एंट्री की डेट्स को आगे बढ़ा दिया है।.( मालूम हो कि राजश्री की हर फिल्म में हीरो का नाम प्रेम होता है)
आईये आपको दिखाते हैं सलमान खान को बड़जात्या ने कैसे बनाया लोगों का 'प्रेम'


Click it and Unblock the Notifications











