VIDEO: सलमान की आवाज़ में हीरो का टाईटल ट्रैक...क्या वाकई बेहतरीन?
सलमान खान ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म हीरो के टाईटल ट्रैक को अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड कर लिया है। उन्हें यह गाना इतना पसंद आया था कि आधी रात को ये गाना रिकॉर्ड करने का प्लान किया था और रात भर रिहर्सल के बाद गाना रिकॉर्ड हो पाया था।
गाने के म्यूज़िक डायरेक्टर हैं अमाल मलिक और गाने को फिल्म में गाया है अरमान मलिक ने। अब किसकी आवाज़ में ये गाना फिल्म तक पहुंचेगा ये तो बाद की बात है। पहले भी सलमान ने सोनू निगम से गाना रिकॉर्ड करवाने के बाद भी उन्हें बिना बताए सलमान ने गाना रिकॉर्ड कर लिया।
[EXCLUSIVE: सलमान खान ने क्यों गाया दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा!]
अब इस बार भी ये गाना सलमान की आवाज़ में है। जबकि अरमान मलिक के टाईटल ट्रैक को लोग काफी पसंद कर रहे थे। आप देखिए इस गाने का टीज़र....सलमान खान की आवाज़ में - हीरो टाईटल ट्रैक



Click it and Unblock the Notifications

