सलमान खान ने की इनकी सिफारिश, बन गईं इस फिल्म की नई हीरोइन!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान हमेशा सबकी मदद करने के लिए जाने जाते हैं तभी तो जब भी वो किसी इंसान की मदद करने की ठान लेते हैं तो उसकी ज़रूरत पूरी कर ही देते हैं। और फिर जब बात सलमान खान की हो तो कोई उनकी बात टालता भी नहीं है। इस बार भी उनकी एक सिफारिश पर या यूं कहिए फरमान पर हेट स्टोरी 3 में एक नई हीरोईन आ गई।
बात हो रही है जय हो की हीरोइन डेज़ी शाह की। डेज़ी ने सलमान की फिल्म से करियर तो शुरू कर लिया लेकिन इसके बाद उन्हें केवल छोटे मोटे रोल ही मिल रहे थे और उनका करियर कहीं नहीं जा रहा था। ये दिक्कत उन्होंने सलमान से बांट ली।
ALSO READ: सलमान खान के FANS हुए सलमान के खिलाफ, जी भर कर निकाली भड़ास!
फिर क्या था सलमान ने भूषण कुमार जो कि हेट स्टोरी 3 के प्रोड्यूसर हैं, उनसे डेज़ी के लिए बात की और डेज़ी फिल्म की पैरेलेल लीड के लिए फाइनल कर ली गईं। वैसे फिल्म में ज़रीन खान भी हैं, वही जिन्हें सलमान वीर के लिए ढूंढ कर लाए थे।
MUST READ: शाहरूख, सलमान से लेकर अजय तक सबने सहे हैं खुद पर पड़े कपिल JOKES!


Click it and Unblock the Notifications













