PIC OF THE DAY: बहू ऐश्वर्या को सलमान से मिलवाते अमिताभ बच्चन!
[गपशप] अब इसे थोड़ी अजीब तस्वीर कहिए या जो भी पर है तो वाकई अजीब...इस तस्वीर के लोगों के लिए तो कम से कम इसे देखना काफी अजीब होगा। बात भी ऐसी है कि कोई क्या करे। हालांकि ये तस्वीर काफी समय पुरानी है और उस समय ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ थी और बिग बी केवल एक सीनियर।
तस्वीर में संजय दत्त, सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन दिख रहे हैं। हालांकि तस्वीर में जो चीज़ ध्यान खींच रही है वो ये है कि अमिताभ बच्चन ऐश्वर्या राय को, जो अब उनकी बहू हैं, या तो सलमान खान के बारे में कुछ बता रहे हैं या फिर उनसे मिलवा रहे हैं।
जो भी पर ये तस्वीर देखकर एक पल को हम भी उस पुराने ज़माने में लौट गए। हालांकि कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जिन्हें शायद होना ही चाहिए। ऐसी ही एक तस्वीर ये भी है ---> PIC:सलमान ऐश्वर्या को देखते रह गए शाहरूख-ऋतिक!


Click it and Unblock the Notifications




