..................... Salman Khan recently in a chat show said that he may not get married - Hindi Filmibeat

नाजनीनों सुनो ना.. हो सकता है कि मैं कभी शादी ही ना करूं: सलमान खान

इस साल की ईद सलमान खान और उनके घरवालों के लिए जबरदस्त साबित हुई है क्योंकि इस साल उनकी फिल्म ने 'किक' ने जबरदस्त ईदी बटोरी है। जहां फिल्म सौ करोड़ के आंकड़े को छूने जा रही हैं वहीं दूसरी ओर सलमान खान ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐसी बातें की जिसके बाद उनके फैंस का खासकर उनकी फीमेल लवर्स का तो दिल ही टूट गया है।

नाजनीनों सुनो ना.. हो सकता है मैं कभी शादी ना करूं....

दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में सलमान खान ने कहा कि ना तो उन्हें राजनीति में जाने का इरादा है और ना ही उनका शादी करने का कोई प्लान है। हो सकता है कि मैं ताउम्र शादी ही ना करूं। सलमान ने बोला कि वो बीइंग ह्यूमन' संगठन की तरफ से सामाजिक कार्यों में लगे रहेंगे, उनके पास काफी काम हैं और वो अपना सारा ध्यान अपने काम और सोशल सर्विस में ही लगाना चाहते है।

मालूम हो कि बॉलीवुड के हैंडसम और मोस्ट इलेजिबल बैचलर सलमान खान का नाम कई हिरोईनों से जुड़ चुका है लेकिन शादी किसी ने नहीं हुई। यह और बात है कि जिन-जिन हसीनाओं के साथ सलमान ने इश्क फरमाया है उनमें से काफी लोगों की शादी हो चुकी हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान का नाम संगीत बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, स्नेहा उल्लाल और लूलिया वेंचर से जुड़ चुका है।

खुद सलमान ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी जिंदगी में दो बार ऐसा मौका आया था जब वो शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं पाया।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/lrZi92xpamg?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X