किक के पांच बेहतरीन सीन जिनमें है जोर की 'किक'!
सलमान खान की फिल्म किक ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन पकड़ बना रखी है। किक फिल्म की कहानी भले ही कमजोर हो लेकिन फिल्म में सलमान खान ने जो शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है वो बेहतरीन है। उस छोड़कर फिल्म की कहानी पर किसी का ध्यान ही कहां गया। सिर्फ सलमान खान ही नहीं बल्कि फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी दर्शकों को किक को बेहतरीन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
नवाजुद्दीन सिद्दिकी से लेकर रणदीप हुड्डा, जैकलीन फर्नांडीज सभी ने अपनी तरफ से किक में बेहतरीन काम किया है। फिल्म की कहानी को मनोरंजक बनाने के लिए कई सारे ऐसे सीन्स डाले गये हैं जो कि दर्शकों का उत्साह का स्तर पूरी फिल्म में बनाए रखता है। किक के कुछ सीन्स देखते समय आमिर खान की धूम 3 का संगीत जरुर कानो में सुनाई दिया और साथ ही दूसरे भाग में कुछ सीन सलमान की जय हो का प्रमोशन करके दिखे।
किक के गाने फिल्म को सबसे बड़ी किक देते हैं। किक फिल्म के गानों को सलमान खान ने अपनी आवाज दी है। फिल्म के गानों ने चार्टबूस्टर्स में टॉप पर अपनी जगह बनाई है। आइये जानते हैं किक फिल्म से जुड़ी कुछ ऐसे सीन्स के बारे में जो कि फिल्म को हमेशा आपके जहन में रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications