सलमान ने कहा 'अब मैं जाउंगा ट्रीटमेंट के लिए विदेश'!

सलमान खान के फैन्स को ये सुनकर शायद सलमान के फैन्स थोड़ा चिंता में पड़ जाएं। लाखों करोड़ फैन्स के चहेते सलमान खान एक बार फिर से अपनी पुरानी बीमारी से परेशान हैं और विदेश जाने की तैयारी में हैं। हाल ही में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के मैच के दौरान कोच्ची में सलमान मीडिया से मुखातिब हुए और उन्होने ये बात मीडिया को बताई। सलमान ने कहा कि अभी तक वो फिल्मों की शूटिंग और काले हिरण के शिकार के मामले में फंसे हुए थे इस वजह से वो अपने इलाज के लिए वक्त नहीं निकाल पाए लेकिन अब वो फ्री हैं और इसलिए वो विदेश जा सकते हैं।

ज्ञात हो कि सलमान खान के विदेश जाने की खबर पिछले साल भी आई थी। जब सलमान के भाई अरबाज खान ने कहा था कि सलमान जल्द ही फिर से अमेरिका जाएंगे अपने इलाज के लिए। अरबाज खान ने कहा था कि अभी सलमान थोड़ा व्यस्त हैं लेकिन उनकी परेशानी काफी बढ़ चुकी है। सलमान खान को फेशियल नर्व में दर्द की समस्या रहती है। इस दर्द से परेशान होकर वो पहले भी अमेरिका गये थे और वहां पर उनका ऑपरेशन भी हुआ था। डॉक्टर ने उन्हें एक्शन फिल्में करने से मना किया था लेकिन सलमान ने जब एक था टाइगर फिल्म की शूटिंग शुरु की तो उस वक्त एक बार फिर से ये दर्द उठा।

फिल्हाल सलमान कब विदेश जाएंगे ये तो किसी को नहीं पता लेकिन इतना जरुर है कि वो जल्द से जल्द अपना इलाज कराना चाहते हैं। एक बार फिर से सलमान खान को अपने चाहने वालों की दुआ की जरुरत है और हमें यकीन है कि सलमान के फैन्स एक बार फिर से उनके लिए दुआएं मांगेंगे और सलमान खान एक बार फिर से बिल्कुल ठीक होकर वापस आएंगे और अपनी बेहतरीन फिल्मों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X