एबीसीडी- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
तरन आदर्श ने आज सुबह ही एबसीडी फिल्म की दो दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट ट्वीट की है। भारत में एबीसीडी ने शुक्रवार को कुल 5.5 करोड़ का बिजनेस किया, शनिवार को 6.5 करोड़ का कुल मिलाकर दो दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 12 करोड़ का बिजनेस किया है। उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी। ऑस्ट्रेलिया में एबीसीडी ने कुल 10.17 लाख की कमाई की है और न्यूजीलैंड में दो दिनों में कुल 3.45 लाख की कमाई की है।
फिल्म में प्रभुदेवा और रेमो डीसूजा ने बेहतरीन डांसिंग इफेक्ट डाले हैं। एबीसीडी- एनीबडी कैन डांस फिल्म में कई डासिंग स्टेप्स तो ऐसे हैं जिन्हें देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एबीसीडी भारत की पहली 3डी में बनीं डांस फिल्म है। इस फिल्म में प्रभु देवा मुख्य भूमिका में है। प्रभुदेवा का डांस हमेशा की तरह बेहतरीन है। फिल्म का 3डी इफेक्ट कुछ खास नहीं है लेकिन फिल्म का प्लाट हटके है। एक्टिंग के मामले में फिल्म की कास्ट मात खा गयी। लेकिन डांस में सबने बाजी मार ली।


Click it and Unblock the Notifications












