शाहरूख को कहा पाकिस्तानी.. तो सलमान खान ने दिया जवाब -.....
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान ने देश में धर्म के नाम पर सहिष्णुता की क्या बात कर दी.. नेताओं से लेकर आम जन उन्हें पाकिस्तानी करार देने में जुट गए। ऐसे में जब सलमान खान से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने पहले टालना ही सही समझा। और सही भी है.. क्या पता वो कुछ बोलें और देश उन्हें भी पाकिस्तान भेजने लगे।
बहरहाल, जब सलमान ने समझ लिया कि इस सवाल से उनका पीछा नहीं छूट सकता तो उन्होंने सीधा सीधा जवाब दिया- 'आप खुद ही सोचो.. हम सब यहां एक साथ हैं.. क्या कोई असमानता है.. किसी को इन बातों से कोई मतलब नहीं होना चाहिए.. हम सब भारतीय हैं।'
बता दें, जहां शाहरूख खान पर हो रहे इस विवाद में सलमान खान ने उनका साथ दिया है, वहीं आश्चर्यजनक रूप से शिवसेना भी शाहरूख के साथ खड़ी है।
बहरहाल, यहां देखिए शाहरूख- सलमान की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications



