REALLY: तो सलमान ने भी माना.. वो आमिर खान से बड़े स्टार हैं!
सलमान खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है। कुश्ती पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है और साल 2016 की अब तक की सबसे बड़ी साबित हुई है। बॉलीवुड सितारों ने भी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है।

दंगल लेकर आने वाले स्टार आमिर खान से सुल्तान को लेकर सवाल किया गया था। जब आमिर ने सुल्तान की बहुत तारीफ की थी और साथ ही कहा था कि सलमान खान उनसे कहीं ज्यादा बड़े स्टार हैं।
[संजय दत्त की बॉयोपिक में काम करेंगे सलमान खान.. सिर्फ एक शर्त पर!]
लिहाजा, जब आमिर खान के इस स्टेटमेंट के बारे में सलमान खान को बताया गया.. तो सलमान खान ने मजाकिये अंदाज में कहा.. आमिर खान कभी झूठ नहीं बोलते.. वो जो कहते हैं, वह सच होता है।
इतना ही नहीं, बल्कि सलमान ने कहा कि मेरी मां की नजरों में तो मैं हमेशा से नंबर वन हूं। हम्मम.. कोई शक नहीं कि सलमान खान फिलहाल बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। जिन्होंने बैक टू बैक 10 ऐसी फिल्में दी हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।


Click it and Unblock the Notifications

