..................... फिल्म राधे की सेट पर साइकिल से पहुंचे सलमान खान | Salman Khan reaches on set of Radhe on his bicycle, See video - Hindi Filmibeat

साइकिल चलाते फिल्म 'राधे' के सेट पर पहुंचे सुपरस्टार सलमान खान- देंखे VIDEO

By Staff

मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए सुपरस्टार सलमान खान के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, सलमान इन दिनों बिग बॉस 13 और फिल्म राधे की शूटिंग में बराबर व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें साइकिल से ही राधे के सेट पर आते देखा गया। फिल्म के एक गाने की शूटिंग महालक्ष्मी के धोबी घाट पर होनी थी, लिहाजा, सलमान साइकिल से ही बांद्रा से महालक्ष्मी पहुंच गए।

इस दौरान लोगों ने सलमान खान को अपने कैमरे में भी कैप्चर किया और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि फैंस के लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं। वैसे यह पहली बार नहीं जब सलमान साइकिल चलाते मुंबई की सड़कों पर दिखे हैं।

Salman Khan

बता दें, सलमान अक्सर मुंबई में कार की जगह साइकिल चलाते दिख जाते हैं। एक बार सलमान खान- शाहरुख खान दोनों बांद्रा में सुबह सुबह साइकिलिंग करते दिखे थे। फैंस के लिए यह मोमेंट काफी स्पेशल हो जाता है क्योंकि बिरले ही ऐसा मौका आता जब वो अपने सितारे को सामने से देख पाते हैं।

सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' 2020 ईद पर रिलीज हो रही है। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान के साथ दिशा पटानी, जैकी श्राफ, रणदीप हुडा आदि अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। वहीं, सलमान ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा भी कर दी है, जिसका नाम है- कभी ईद कभी दिवाली। फिल्म 2021 ईद पर रिलीज होगी.. फिल्म के निर्माता है साजिद नाडियाडवाला और डाइरेक्ट कर रहे हैं फरहाद सामजी।

"शेरशाह" First LOOK: कारगिल हीरो बने सिद्धार्थ मल्होत्रा- जन्मदिन पर रिलीज़ की पहली झलक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X