..................... 235 करोड़ में बिकी है सलमान खान की फिल्म राधे की राइट्स | Salman Khan's Radhe Your Most Wanted Bhai rights sold for 235 crore? - Hindi Filmibeat

सलमान खान की 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' का ईद धमाका- 235 करोड़ की जबरदस्त डील पक्की!

By Filmibeat Desk

सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' ईद 2021 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। जल्द ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज होने की संभावना है। कोई शक नहीं फैंस ही नहीं, बल्कि सिनेमाघर मालिकों भी इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईद पर रिलीज सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राहत ला सकती है।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' के डिस्ट्रिब्यूशन, वीडियो स्ट्रीमिंग और म्यूजिक राइट्स 235 करोड़ रुपए में बिक गए हैं। ये राइट्स ज़ी स्टूडियो ने खरीदे हैं।

Radhe Your Most Wanted Bhai

फिल्म ईद के मौके पर यानि की 14 मई को रिलीज हो रही है। भाईजान के फैंस समेत एग्जिबिटर्स को भी पूरा भरोसा है कि सलमान दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर ला सकते हैं। बताया जा रहा है कि पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी और उसके बाद इसका प्रीमियर OTT प्लेटफॉर्म जी5 पर होगा।

'तांडव' विवाद पर अमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने मांगी माफी- "भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था इरादा"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X