'सलमान वो ही बेचते हैं जिसका इस्तेमाल करते हैं'
इन दिनों मनोरंजन के हर फार्मेट में कोई हिट है तो वो है वन एंड ओनली सलमान खान जिन्हें कि अंतरराष्ट्रीय विज्ञापन संघ के पहले ब्रांड एंडोर्सर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बॉलीवुड के दबंग को इस अवार्ड से सम्मानित शनिवार को किया गया। अपनी इस कामयाबी पर मुस्कुराते हुए सलमान ने कहा कि मुझे खुशी है कि लोगों ने इस मुझे इस लायक समझा लेकिन यहां मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि मैं जिन चीजों का प्रचार करता हूं, उन पर मुझे भरोसा होता है। यानी कि मैं जिन चीजों का प्रयोग करता हूं उन्ही चीजों का प्रचार करता हूं। जैसे कि अगर मैं लोगों से कहता हूं कि अगर आप यह चीज खाइये तो वो चीज मैं सच में खाता हूं। मैं गलत चीजों का प्रचार नहीं करता हूं।
अभी हाल ही में सलमान खान को लेकर स्टार इंडिया नेटवर्क ने 500 करोड़ की डील की है जिसके तहत अगले पांच सालों में सलमान की जितनी भी फिल्में रिलीज होगी उन्हें सबसे पहले स्टार इंडिया नेटवर्क दिखायेगा।
यह डील साल 2013 से लेकर 2018 तक चलेगी। इसके पीछे कारण यही है कि सलमान खान का सिक्का आज चारों ओर चल रहा है जिसके कारण उनकी लोकप्रियता में दिन दूनी रात चौगुना इजाफा हो रहा है। सलमान मियां को लोग साइन करने के लिए करोड़ो की डील साइन करने से भी नहीं हिचक रहे हैं।आपको जानकर हैरत होगी कि हाल ही में एक रिसर्च के दौरान ये बात सामने आई थी कि सलमान खान सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सर्च किये जाने वाले सबसे चर्चित सेलिब्रिटी हैं। यहां तक कि उनकी पॉपुलैरिटी के आगे बिग बी यानि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी फीके पड़ गये।


Click it and Unblock the Notifications
