सलमान खान की रगों में दौड़ता है राजपुताना खून, मराठा योद्धाओं के खानदान से भी एक्टर का गहरा रिश्ता और...

Salman Khan Ancestry: सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान कहलाए जाते हैं और उनकी ये दबंगई उनको विरासत में मिली है। जी हां, आपको बता दें, सलमान एक ताल्लुक राजपुताना खानदाना से है और साथ ही उनकी रगों मराठा योद्धा परिवार का भी खून बहता है।

Salman Khan warrior ancestry

'द कपिल शर्मा शो' के एक एपिसोड में सलमान खान ने अपने परिवार की जड़ों और विरासत को लेकर दिलचस्प बातें शेयर की थीं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके अंदर जो 'वॉरियर स्पिरिट' दिखाई देती है, वह उन्हें अपने अलग-अलग फैमिली बैकग्राउंड से मिली है।

मराठा परिवार से ताल्लुक

सलमान ने कहा कि वह सिर्फ पठान परिवार से ही नहीं आते, बल्कि उनकी मां की तरफ से उनका संबंध मराठा समुदाय से है। उन्होंने बताया कि उनकी नानी मराठा योद्धा समुदाय से थीं, जिससे उनके परिवार में साहस और लड़ाकू प्रवृत्ति रही है।

यह भी पढ़ें- ट्रेलर देख कांप उठे फैंस! कौन हैं 'मर्दानी 3' की खूंखार विलेन 'अम्मा'? जो इस बार रानी को देगी कड़ी टक्कर

राजपूत, पठान और मराठा- तीनों का कॉम्बिनेशन

सलमान खान के अनुसार, उनके नाना बलदेव सिंह चरक जम्मू के डोगरा राजपूत परिवार से ताल्लुक रखते थे। ऐसे में पठान, मराठा और राजपूत- तीनों विरासतों का मेल उनकी पर्सनैलिटी में दिखाई देता है। सलमान का मानना है कि यही वजह है कि उनमें ताकत, साहस और योद्धा जैसी इमेज देखने को मिलती है।

हेलेन से जुड़ी फैमिली विरासत का भी जिक्र

शो में बातचीत के दौरान सलमान ने अपनी सौतेली मां हेलेन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि हेलेन की जड़ें आधी बर्मी और आधी एंग्लो-इंडियन हैं, जो उनके परिवार की कल्चरल डायवर्सिटी को और खास बनाती हैं।

यह भी पढ़ें- हर कोई खोज रहा है 'Fatima Jatoi 6 Minutes 39 Seconds' वीडियो, क्लिक करने से पहले पढ़ लें यह खबर

अफगानिस्तान से भारत तक की कहानी

जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के पैतृक पूर्वज अफगानिस्तान के पश्तून समुदाय से जुड़े थे, जो बाद में भारत आकर मध्य प्रदेश के इंदौर में बस गए। वहीं पत्रकार जसीम खान की लिखी गई उनकी जीवनी में जिक्र है कि सलमान के पूर्वज यूसुफजई पश्तूनों की अकुजई उप-जनजाति से संबंधित थे।

सलमान के दादा रहे वरिष्ठ अधिकारी

सलमान खान के दादा इंदौर रियासत में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) के पद पर कार्यरत थे, जिससे उनके परिवार की मजबूत और प्रतिष्ठित पृष्ठभूमि का पता चलता है।

अर्पिता खान को गोद लेने की कहानी

सलीम खान और सलमा खान के चार बच्चे हैं। बाद में, 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलेन से शादी की। इसके बाद दोनों ने मिलकर एक बच्ची को गोद लिया, जिसका नाम अर्पिता खान रखा गया। अर्पिता की मां एक बेघर महिला थीं, जिनका निधन मुंबई के एक फुटपाथ पर हुआ था।

More from Filmibeat

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X