ट्रेलर देख कांप उठे फैंस! कौन हैं 'मर्दानी 3' की खूंखार विलेन 'अम्मा'? जो इस बार रानी को देगी कड़ी टक्कर

Who Is Mallika Prasad In Mardaani 3: रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रानी मुखर्जी एक बार अपने पुराने अंदाज में लौट रही हैं। एक बार फिर रानी अपने दमदार पुलिस अवतार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आ रही हैं। लेकिन रानी से ज्यादा चर्चा इस फिल्म की विलेन की चर्चा हो रही है। जिसका सिर्फ एक लुक ही सोशल मीडिया पर भारी पड़ रहा है।

Who Is Mallika Prasad In Mardaani 3

ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार वह एक ऐसे खतरनाक क्राइम नेटवर्क के खिलाफ खड़ी हैं, जो मासूम लड़कियों की तस्करी करता है, उन्हें अगवा करता है और भीख मांगने के लिए मजबूर करता है। और उनका मुकाबला एक खूंखार विलेन 'अम्मा' से होता है।

इस बार मुकाबला महिला विलेन से

मर्दानी सीरीज की खास बात यह रही है कि हर फिल्म में शिवानी का सामना एक बेहद खतरनाक अपराधी से होता है। लेकिन 'मर्दानी 3' में कहानी एक नया मोड़ लेती है। इस बार शिवानी के सामने कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि एक खौफनाक महिला विलेन 'अम्मा' है। क्राइम और पुलिस की दुनिया में 'अम्मा' को एक बेरहम और बेहद खतरनाक नाम माना जाता है।

कौन हैं 'अम्मा' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस?

इस दमदार और डरावने किरदार को निभा रही हैं मल्लिका प्रसाद। ट्रेलर में उनकी झलक ने ही दर्शकों को बेचैन कर दिया है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर यह एक्ट्रेस कौन हैं। मल्लिका प्रसाद एक एक्सपीरिएंस्ड कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्मों, टेलीविजन और थिएटर में लंबे समय तक काम किया है।

एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी बनाई पहचान

मल्लिका प्रसाद सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं हैं, बल्कि डायरेक्टर और फिल्ममेकर भी हैं। उनका करियर मजबूत और मीनिंगफुल कहानियों से जुड़ा रहा है। अपने काम के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें- हर कोई खोज रहा है 'Fatima Jatoi 6 Minutes 39 Seconds' वीडियो, क्लिक करने से पहले पढ़ लें यह खबर

इन फिल्मों में कर चुकी हैं काम

मल्लिका प्रसाद ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इनमें 'कनूरु हेग्गडिथि' (1999), 'देवी अहिल्या बाई' (2003) और 'दूसरा' (2006) जैसी फिल्में शामिल हैं। अपने शुरुआती दिनों में वह 'कनूर की ठाकुरानी' जैसे प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रही हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट से दिया था हिंट

दिलचस्प बात यह है कि ट्रेलर रिलीज से ठीक पहले मल्लिका प्रसाद ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके 'मर्दानी 3' में होने के हिंट मिलने लगे थे। इस पोस्ट के बाद से ही फैंस उनके रोल को लेकर अटकलें लगाने लगे थे।

'मर्दानी 3' में क्यों अहम है उनका रोल

'मर्दानी' की सीरीज में हर बार एक अनोखा और हटके विलेन को चुना जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। मर्दानी 3' में मल्लिका प्रसाद का कैरेक्टर कहानी को एक अहम मोड़ देने वाला है। उनकी मौजूदगी फिल्म को पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और डरावना बनाती है।

More from Filmibeat

Read more about: mardaani 3 rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X