अब सलमान खोलेंगे रेस्तरां और अस्पताल

टीवी, विज्ञापन, बॉक्सऑफिस, सोशल नेटवर्किग साइट्स पर धमाल मचाने वाले सलमान खान अब रेस्तरां और अस्पताल खोलने जा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद दबंग ने दी। सलमान ने बताया कि उनका रेस्तरां और अस्पताल केवल जरूरतमंदों के लिए होगा। वो मैट्रो शहरों में रेंस्तरां खोलेंगे जिसमें एक डिश का नाम सलमान होगा। इन रेंस्तरां और अस्पताल से जो भी मुनाफा होगा उस पैसों को वो चैरिटी के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

वैसे सलमान खान इससे पहले भी एक एनजीओ के तहत गरीब और जरूरतमंदो की मदद करते हैं। सलमान ने कहा कि वो पहले रेस्तरां चलायेंगे उससे पैसे मिलने केबाद वो अस्पताल खोलेंगे क्योंकि अस्पताल खोलने के लिए ज्यादा पैसा चाहिए।

सलमान ने यह बात 'बींग ह्यूमन' स्टोर के शुभांरभ के मौके पर कही। सलमान ने कहा कि अगर मेरे नाम से किसी का भला हो सकता है तो ठीक है मैं ऐसे काम करता हूं। सलमान के इस कदम पर उनके परिवार वाले सोहैल खान और मलाइका अरोड़ा खान ने खासी खुशी जाहिर की।

मलाइका ने कहा कि हम सलमान के इस नेक कदम में पूरी तरह से साथ हैं। सलमान एक नेक दिल इंसान है, हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वहीं सोहैल ने कहा कि जिसका बड़ा भाई सलमान जैसा हो उसे किसी बात की फिक्र नहीं होती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X