क्या रोमानिया टीवी एंकर को बेगम बनायेंगे सल्लू मियां?

एक बार फिर से बॉलीवुड के सबसे हैंडसम बैचलर सलमान खान की शादी के चर्चें जोरों पर हैं। खबर आ रही है कि सलमान खान इन दिनों रोमानिया की एक फिंरगी बाला के मुहब्बत में गिरफ्तार हो गये हैं जिसके चलते वह बहुत जल्द उसे अपनी बेटर हॉफ बनाने जा रहे हैं। इस फिंरंगी बाला का नाम है लूलिया वेंटर। जो कि रोमानिया में टीवी एंकर है।

सलमान और उसके बीच में दोस्ती का रिश्ता पिछले दो साल से चल रहा है लेकिन फिल्मी गलियारों में खबर है कि सलमान खान उसे दोस्त से ज्यादा मानते हैं और उनका रिश्ता अब शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है। खबर तो यह भी सल्लू मियां इन दिनों अपनी फिल्म मेंटल की शूटिंग करने के बहाने गोवा में लूलिया के साथ वक्त बिता रहे हैं।

अगर वाकई में सलमान खान के दिल में लूलिया ने जगह बना ली है तो हम तो यही कहेंगे कि वह जल्द से जल्द लूलिया संग सात फेरे लेकर उन लोगों के मुंह पर ताले लगा दें जो यह कहते हैं कि सलमान खान के हाथों में शादी की रेखा ही नहीं हैं। देखते हैं कि इस बार अपनी प्रेम कहानी पर सलमान खान क्या प्रतिक्रिया देते हैं और लूलिया को मीडिया और लोगों के सामने कब लेकर आते हैं?

आपको बता दें कि सलमान खान का नाम इससे पहले संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, स्नेहा उल्लाल और जरीन खान से भी जुड़ चुका है। इनमें से तो कई लोगों ने मिसेज सलमान बनने की तैयारी कर ली थी लेकिन वक्त और हालात ने ऐसी करवट ली जिसकी वजह से यह मुमकीन नहीं हो पाया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X